Advertisement

Aamir Khan गर्लफ्रेंड Gauri Spratt के साथ हुए स्पॉट, लंच डेट पर पहुंचे कपल, देखें Video

आमिर खान (Aamir Khan) को हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ लंच डेट के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया था. इस दौरान दोनों का वीडियो सामने आया है.

Latest News
Aamir Khan गर्लफ्रेंड Gauri Spratt के साथ हुए स्पॉट, लंच डेट पर पहुंचे कपल, देखें Video

Aamir Khan, Gauri Spratt

Add DNA as a Preferred Source

आमिर खान (Aamir Khan) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर की लिस्ट में शुमार है. वह अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर (Sitare Zameen Par)को लेकर खबरों में बने हुए हैं. जो कि 20 जून को रिलीज होने वाली है. इन सभी के बीच वह हाल ही में अपने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और बेटे आजाद के साथ स्पॉट हुए हैं. तीनों को एक मशहूर रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया. जहां वे सिंपल कपड़ों में अपनी कार की ओर बढ़ते हुए नजर आए. 

आमिर इस दौरान सिंपल और कंफर्टेबल लुक में नजर आए. उन्होंने ब्लैक एंड कुर्ता पहना था. वहीं, गौरी और आजाद भी अपने रिलैक्स्ड आउटफिट में दिखाई दिए. आजाद, आमिर और किरण राव का बेटा है.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor वाले पोस्ट के चलते पहले हुए बायकॉट, अब Aamir Khan ने यूं किया 'डैमेज कंट्रोल' 

बता दें कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी का सभी के परिचय कराया था और अपने रिश्ते को पब्लिक किया था. इस दौरान उन्होंने गौरी संग अपनी मुलाकात और रिश्ते के बारे में बताया था. गौरी पहले बेंगलुरु में रहती थीं और पहले शादीशुदा थीं, जिससे उनका एक छह साल का बेटा भी है. हालांकि अब उनका तलाक हो चुका है.

यह भी पढ़ें- Aamir Khan करेंगे तीसरी बार शादी! गर्लफ्रेंड Gauri Spratt संग मैरिज प्लान पर एक्टर ने किया रिएक्ट

आमिर ने गौरी संग रिश्ते पर लगाई मुहर

14 मार्च 2025 को आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया और इस दौरान उन्होंने अपने और गौरी के रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की. अपने जन्मदिन पर मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर ने कहा, '' मुझे लगा कि आप सभी के लिए उनसे मिलना एक अच्छा अवसर होगा. इसके अलावा हमें छुपाना भी नहीं पड़ेगा. वह बैंगलोर से है और हम एक दूसरे को 25 सालों से जानते हैं. लेकिन हम डेढ़ साल पहले ही जुड़े थे. वह मुंबई में थीं और हम संयोग से मिले. हम संपर्क में रहे और फिर यह सब अपने आप हो गया. एक्टर ने ये भी बताया कि वह और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement