बॉलीवुड
Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म को सेसंर बोर्ड ने 12A सर्टिफिकेट भी दे दिया है. साथ ही इसका रनटाइम भी सामने आ गया है.
आमिर खान (Aamir Khan) अपनी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. वो जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. कुछ दिन पहले इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था. कॉमेडी और ड्रामा से भरी इस फिल्म की झलक देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं सेंसर बोर्ड ने इसे पास कर दिया है. जी हां, खबरों की मानें तो ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 12A रेटिंग दी है. अगर आप सोच रहे हैं कि 12A सेंसर बोर्ड रेटिंग का क्या मतलब है? तो, हम आपको बताते हैं.
फिल्मी व्यू की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और जेनेलिया देशमुख स्टारर इस फिल्म को ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने 12A रेटिंग दी है. यानी ये फिल्म 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए उपयुक्त है. 12 साल से कम उम्र के बच्चों को इसे देखने के लिए किसी वयस्क के साथ आना होगा. साथ ही इसके रनटाइम की बात करें तो ये 2 घंटे 35 मिनट है, जो तारे जमीन पर से थोड़ी कम है.
12A रेटिंग, का इस्तेमाल यू.के. और आयरलैंड में किया जाता है. ये दर्शाती है कि फिल्म 12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त माना है, लेकिन छोटे बच्चे (12 वर्ष से कम) भी इसे देख सकते हैं, बशर्ते कि उनके साथ कोई वयस्क हो. इसका मतलब ये है कि जबकि कंटेट आम तौर पर किशोरों और वयस्कों के लिए उपयुक्त है पर कुछ कंटेट बहुत छोटे बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती है.
ये भी पढ़ें: OTT पर नहीं रिलीज होगी Sitaare Zameen Par! इस वजह से खफा हैं आमिर खान
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह फिल्म 'तारे जमीन पर' की आध्यात्मिक रीमेक है. इसमें उनके साथ जेनेलिया देशमुख भी अहम रोल में हैं. 20 जून को ये सिनेमाघरों में आने वाली है. खास बात ये है कि इस फिल्म में 10 न्यूरोडाइवर्जेंट कलाकार भी हैं. आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक स्पोर्ट्स कॉमेडी है.
ये भी पढ़ें: Aamir Khan की मां 91 की उम्र में करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म का बनेंगी हिस्सा
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.