Advertisement

इस दिवंगत एक्ट्रेस के जबरा फैन हैं Aamir Khan, आज तक होता है इस बात का मलाल

Aamir Khan ने हाल ही में बताया कि वो Sridevi के बड़े फैन हैं. अपने बेटे Junaid Khan और Khushi Kapoor के ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर दिवंगत एक्ट्रेस को याद कर भावुक भी हो गए.

Latest News
इस दिवंगत एक्ट्रेस के जबरा फैन हैं Aamir Khan, आज तक होता है इस बात का मलाल

Aamir Khan

Add DNA as a Preferred Source

आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) और श्रीदेवी (Sridevi) की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) बड़े पर्दे पर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं. वो फिल्म लवयापा (Loveyapa) में साथ दिखेंगे. फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को लॉन्च किया गया जिसकी काफी चर्चा है. वहीं ट्रेलर लॉन्च के दौरान, आमिर खान भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि वो श्रीदेवी के फैन हैं और उन्हें इस बात का अफसोस है कि वो दिग्गज एक्ट्रेस संग काम नहीं कर पाए. 

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद करते हुए आमिर खान ने कहा 'मेरा ये सपना था कि एक दिन श्रीदेवी के साथ काम करने का मौका मुझे मिले. ये खुशी की फिल्म है और मेरे लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है.' आमिर खान ने आगे कहा 'मैंने लवयापा देख ली है. जब मैंने फिल्म में खुशी कपूर को देखा तो लगा कि श्रीदेवी को देख रहा हूं. आज श्रीदेवी जी जहां भी होंगी, वह बहुत खुशी होंगी, उन्हें अपनी बेटी खुशी पर गर्व महसूस हो रहा होगा.'

ये भी पढ़ें: Loveyapa trailer: जुनैद और खुशी का लवयापा मचाएगा धमाल, ट्रेलर में दिखा Gen Z वाला फुल ड्रामा

जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा में आपको प्यार, ड्रामा और बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है जिसकी झलक ट्रेलर में मिल गई है. इसमें दिखाया गया कि कैसे जुनैद और खुशी मॉर्डन जमाने के प्यार और मुश्किलों से निपटते हैं. 7 फरवरी को ये फिल्म सिनेमाघरों में आने वाली है. लवयापा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है. वो लाल सिंह चड्ढा का डायरेक्शन भी कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: कॉकरोच को शराब पिलाकर हुई थी Sridevi की इस फिल्म की शूटिंग, किस्सा ऐसा जिसे पढ़कर छूट जाएगी हंसी 

लवयापा खुशी कपूर और जुनैद खान की पहली थिएट्रिकल रिलीज होगी. खुशी द आर्चीज से और जुनैद महाराज से अपना ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं. ऐसे में लोग अब उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement