बॉलीवुड
आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में अपनी 2014 की फिल्म पीके को लेकर हुए विवाद, धार्मिक भावनाएं और लव जिहाद को लेकर बात की है.
आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वह लगातार कई इंटरव्यूज दे रहे हैं और कई विषयों पर अपने विचार भी व्यक्त कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपनी हिट फिल्म पीके (PK) को लेकर बात की है, जिसपर धार्मिक भावनाएं आहत करने के कारण बैन की मांग भी उठी थी. साथ ही आमिर खान ने लव जिहाद को लेकर भी बात की है.
दरअसल, हाल ही में इंडिया टीवी के साथ इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने अपनी साल 2014 की राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पीके के बारे में बात की. 2014 में सोशल मीडिया पर फिल्म के खिलाफ जमकर विरोध चला था. इस फिल्म का बचाव करते हुए उन आरोपों का भी जवाब दिया जिसमें लोगों को कहना था कि पीके लव जिहाद का समर्थन करती है.
एक्टर ने कहा, '' वे गलत हैं. हम किसी धर्म के खिलाफ नहीं है. हम सभी धर्मों और सभी धार्मिक लोगों का सम्मान करते हैं. वह फिल्म हमें सिर्फ उन लोगों से सावधान रहने के लिए कहती है जो आम आदमी को मूर्ख बनाने के लिए धर्म का शोषण करते हैं, ताकि उनके पैसे ऐंठ सकें. आपको हर धर्म में ऐसे लोग मिल जाएंगे. यही फिल्म का एकमात्र उद्देश्य था.
यह भी पढ़ें- एक फिल्म...एक आंदोलन और एक बेमिसाल इतिहास, आमिर खान की लगान को पूरे हुए 24 साल
पीके फिल्म में जैसा कि दिखाया गया था एक हिंदी महिला(अनुष्का शर्मा) को एक पाकिस्तानी मुस्लिम शख्स(दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत) से शादी करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया था. एक्टर ने इसको लेकर कहा, '' यह सिर्फ मानवता खासकर हिंदू और मुस्लिम है. यह धर्म से ऊपर है.
इस बीच एक्टर से पूछा गया कि क्या उनकी बहनों और बेटी का हिंदू पुरुषों से शादी करना लव जिहाद है. क्योंकि आमिर की बहन और एक्ट्रेस निखत की शादी संतोष हेगड़े से हुई थी. जबकि उनकी दूसरी बहन फरहत की शादी राजीव दत्ता. वहीं, आमिर की बेटी इरा खान ने भी पिछले साल नुपुर शिखरे संग शादी रचाई.
इसपर आमिर खान ने कहा, '' मेरे बच्चों के नाम मेरी पत्नियों ने रखे हैं. मेरी तरफ से कोई हस्तक्षेप नहीं था. पतियों की ज्यादा चलती नहीं है. मैं आपको बता दूं कि इरा देवी सरस्वती का दूसरा नाम है. क्या आपने इरावती के बारे में सुना है. बस रीना इसे अलग तरह से कहती है. वहीं, आमिर ने बताया कि इरा का नाम पूर्व भाजपा मंत्री मेनका गांधी की किताब द पेंगुइन बुक ऑफ हिंदू नेम्स से लिया था.
यह भी पढ़ें- क्या Mahabharat होगी Aamir Khan की आखिरी फिल्म? चल रही खबरों पर एक्टर ने किया रिएक्ट, बताया अपना प्लान
उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव का भी जिक्र किया, जिन्होंने अपने बेटे का नाम आजाद रखा है. जो उनके महान पूर्वज मौलाना आजाद के नाम पर है. जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे. आमिर ने बताया, '' आजाद कोई मुस्लिम नाम नहीं है. क्या आपने चंद्रशेखर आजाद के बारे में नहीं सुना है? वह भी एक स्वतंत्रता सेनानी थे. यह एक तटस्थ नाम है. आमिर ने आगे कहा, '' मुझे बहुत गर्व है कि मैं मुसलमान हूं मुझे इस बात पर भी गर्व है कि मैं हिंदुस्तानी हूं. ये दोनों कथन सत्य हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.