बॉलीवुड
Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इसी बीच एक्टर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज करने को लेकर खुलकर बात की है.
आमिर खान (Aamir Khan) की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म लगातार सुर्खियों में है. बीते दिनों इसका ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हुए जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. इसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. वहीं आमिर खान ने साफ कर दिया है कि उनकी फिल्म सितारे जमीन (Sitaare Zameen Par OTT release) पर जल्द ही किसी भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नहीं आएगी. उन्होंने थिएटर में फिल्म के एक्सपीरियंस को लेकर काफी कुछ कहा है.
दरअसल न्यूज18 शोशा के साथ एक खास बातचीत में आमिर खान ने सितारे जमीन पर की ओटीटी रिलीज पर बात की. उन्होंने कहा कि फिल्मों को बहुत जल्दी ऑनलाइन रिलीज करने से सिनेमा का अनुभव खराब हो जाता है. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि अच्छी फिल्में बड़े पर्दे पर देखने लायक होती हैं और लोग उसे पसंद करते हैं.
आमिर ने कहा 'मुझे थिएटर पर भरोसा है. मुझे अपने दर्शकों पर भरोसा है. अगर आप अच्छी फिल्म बनाते हैं, तो लोग उसे बड़े पर्दे पर देखने आएंगे.' उनका मानना है कि शुरुआती ओटीटी रिलीज के चलन ने थिएटर के अनुभव को कमजोर कर दिया है और इसलिए, उन्होंने अपनी सितारे जमीन पर को सिनेमाघरों तक ही सीमित रखने का फैसला लिया है.
ये भी पढ़ें: Aamir Khan की मां 91 की उम्र में करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म का बनेंगी हिस्सा
आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ये स्पोर्ट्स कॉमेडी सितारे जमीन पर आमिर खान की 2007 में बनी पहली निर्देशित फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल बताई जा रही है. ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में एक्टर जमकर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसमें आमिर टिंगू बास्केट बॉल कोच के रोल में 10 दिव्यांग खिलाड़ियों को ट्रेन करने की जद्दोजहद में नजर आएंगे. उनके साथ फिल्म में जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी.
ये भी पढ़ें: इस फिल्म की कॉपी है Aamir Khan की Sitaare Zameen Par! लोगों ने इंटरनेट पर सीन शेयर कर लगाए इल्जाम
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.