Advertisement

Aamir Khan के भांजे Imran Khan को तलाक के बाद मिल गया दूसरा प्यार? इस हसीना के साथ देखकर चौंके लोग

Jaane Tu ya jaane Na से डेब्यू करने वाले Imran Khan लंबे समय से फिल्मों और लाइमलाइट से दूर हैं. हाल में वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए. देखे Video.

Latest News
Aamir Khan के भांजे Imran Khan को तलाक के बाद मिल गया दूसरा प्यार? इस हसीना के साथ देखकर चौंके लोग

Imran Khan & Lekha Washington

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) कई सालों से शोबिज से दूर हैं. बीते साल एक्टर को लंबे अरसे बाद आमिर खान की बेटी आइरा खान (Aamir Daughter Ira Khan) की सगाई की पार्टी में देखा गया था. अब इमरान को एक बार फिर स्पॉट किया गया पर इस बार वो अकेले नहीं बल्कि एक हसीना के साथ हाथ में हाथ डाल वो नजर आए थे. इस मिस्ट्री गर्ल का नाम है लेखा वाशिंगटन (Lekha Washington). 

हाल ही में इमरान खान को साउथ एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन के साथ हाथ में हाथ डाले स्पॉट किया गया. उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में इमरान काफी कूल लग रहे थे, वहीं लेखा प्रिंटेड ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं. दोनों को इस वीडियो में हाथ पकड़े देखा गया. उन्हें देख ऐसा लग रहा था कि वो एक-दूसरे की कंपनी को एन्जॉय कर रहे हैं. उनकी केमिस्ट्री ने उनकी डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है. 

इससे पहले भी कहा जा रहा था कि लेखा वाशिंगटन और इमरान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में थीं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कमेंट कर लिखा, 'इमरान को दोबारा खुश देखकर अच्छा लग रहा है.' एक और यूजर्स ने लिखा 'लेखा के कारण ही उनका तलाक हुआ था.'

ये भी पढ़ें: 'Jaane Tu... Ya Jaane Na' के इस एक्टर को पहचानना हुआ मुश्किल, बदल गया लुक

पिछले साल हुआ था तलाक 

साल 2022 में इमरान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक अलग हो गए थे. उन्होंने खुद इस बारे में बताया था. साल 2011 में उन्होंने लंबे अरसे तक डेट करने के बाद शादी कर ली थी. दोनों एक 8 साल की बेटी इमारा है. खबर थी कि लेखा की वजह से अवंतिका के साथ उनकी शादी में दरार आ गई थी. हालांकि इस बारे में किसी ने कुछ नहीं कहा था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement