Advertisement

Aamir Khan की मां 91 की उम्र में करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म का बनेंगी हिस्सा

आमिर खान (Aamir Khan) की मां जीनत खान 91 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वह एक्टर के साथ फिल्म में नजर आएंगी.

Latest News
Aamir Khan की मां 91 की उम्र में करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म का बनेंगी हिस्सा

aamir Khan Mother Zeenat Khan

Add DNA as a Preferred Source

आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर चर्चा में है. फिल्म की रिलीज से पहले आमिर इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं. यह साल 2007 की तारे जमीन की सीक्वल फिल्म है. इन सभी के बीच आमिर खान की 91 साल की मां जीनत खान (Zeenat Khan) भी पहली बार एक्टिंग करने जा रही हैं. इसके अलावा उनकी बहन निखत भी फिल्म में नजर आएंगी. 

दरअसल, आमिर खान की 91 साल की मां जीनत खान सितारे जमीन पर से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इस बारे में खुद आमिर खान ने खुलासा किया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि फिल्म से मां का जुड़ना महज एक इत्तेफाक था. 

'सितारे जमीन पर' का कुछ ऐसे हिस्सा बनीं आमिर की मां

एक्टर ने बताया कि जब वह एक दिन गाना शूट कर रहे थे, तब उनकी मां का फोन आया और पूछा कि कहां पर शूटिंग कर रहे हो. जब उन्होंने मां को इसकी जानकारी दी तो जीनत ने कहा, '' हमें भी सेट पर आना है. जिसके बाद आमिर ने उन्हें सेट पर बुलाया और फिर डायरेक्टर प्रसन्ना की सलाह के बाद उन्हें फिल्म का हिस्सा बना दिया गया.

यह भी पढ़ें- Mahabharat होगी Aamir Khan की आखिरी फिल्म? खुद एक्टर ने दिया हिंट

एक्टर ने मां के रोल को लेकर कहा कि उन्हें लगा था कि उनकी मां इस किरदार के लिए मना कर देंगी, क्योंकि वह जिद्दी है. हालांकि जब आमिर ने मां से रोल करने के बारे में पूछा तो उन्होंने तुरंत हां कर दिया. बता दें कि आमिर की मां 13 जून को 91 साल की होने वाली हैं.

आमिर की बहन में आएंगी फिल्म में नजर

आमिर खान की बहन निखत भी इसका हिस्सा बनने वाली हैं. इस मूवी में वह छोटे, लेकिन अहम रोल में दिखाई देंगी. बता दें कि यह पहली बार है जब आमिर खान अपनी मां और बहन के साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- क्या Reena Dutta से शादी थी Aamir Khan की गलती? सालों बाद पहली पत्नी संग तलाक पर बोले एक्टर

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आमिर खान के अलावा सितारे जमीन पर में जेनेलिया डिसूजा दिखाई देंगी. इसके अलावा इस मूवी के जरिए आमिर 10 नए एक्टर्स को लॉन्च कर रहे हैं. फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement