Advertisement

Aamir Khan की मां को आया हार्ट अटैक, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

Aamir Khan Mother Hospitalized: आमिर खान की मां जीनत को दिल का दौरा पड़ा है. फिलहाल मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज जारी है.

Aamir Khan की मां को आया हार्ट अटैक, मुंबई के अस्पताल में भर्ती
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की मां जीनत को हार्ट अटैक आ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की मां पंचगनी वाले अपने घर पर थीं यहां अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया. इधर, जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी, उस वक्त आमिर खान भी वहां मौजूद थे. इसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया. 

जानकारी के अनुसार, एक्टर की मां का अस्पताल में इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. एक्टर भी अपनी मां के साथ अस्पताल में ही मौजूद हैं. हालांकि, इसे लेकर आमिर खान या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. खान परिवार चाहता है कि मां के स्वास्थ्य लेकर बाहर किसी भी तरह की कोई अफवाहें ना फैलें. इसी कड़ी में परिवार ने यह सुनिश्चित किया है कि अभी उन्हें लेकर कोई भी जानकारी बाहर नहीं जाए.

यह भी पढ़ें- पुष्पा-2 की शूटिंग शुरू, फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक देख फैंस हुए क्रेज़ी

मां के साथ है खास बॉन्डिंग

बता दें कि एक्टर अपनी मां के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं. आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपनी किसी भी फिल्म पर वह सबसे पहले मां का ही रिएक्शन जानते हैं. लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के समय उन्होंने बताया था कि मां को उनकी ये फिल्म बहुत पसंद आई थी. साथ ही उन्होंने फिल्म में किसी भी तरह की कोई एडिटिंग के बिना इसे रिलीज करने की सलाह दी थी.

बात अगर फिल्म की करें तो 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन ओटीटी पर इसे काफी देखा गया. फिल्म बायकॉट ट्रेंड को लेकर भी चर्चा में रही. अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म  100  करोड़ का बिजनेस भी नहीं कर पाई थी.

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगे Allu Arjun! धांसू फोटो शेयर कर लोगों को दे डाली ये वार्निंग

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement