Advertisement

Aamir Khan- Juhi Chawla का 7 साल तक चला झगड़ा, एक्स वाइफ Reena Dutta ने कराई थी सुलह

आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनका और जूही चावला (Juhi Chawla) का झगड़ा सात सालों तक चला था और उसे उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता (Reena Dutta) ने सुलझाया था.

Latest News
Aamir Khan- Juhi Chawla का 7 साल तक चला झगड़ा, एक्स वाइफ Reena Dutta ने कराई थी सुलह

Aamir Khan, Juhi Chawla

Add DNA as a Preferred Source

आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान आमिर लगातार कई इंटरव्यू दे रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने और जूही चावला (Juhi Chawla) के सात साल चले झगड़े के बारे में भी बात की और बताया कि किस तरह से उन्होंने एक्ट्रेस से बात बंद कर दी थी. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनकी सुलह किस प्रकार हुई थी, तो चलिए जानते हैं इस बारे में. 

दरअसल, राम शमानी के पॉडकास्ट में आमिर खान ने बताया कि अगर उनका किसी से झगड़ा हो जाता है तो वह अक्सर खुद को पूरी तरह से उस इंसान से दूर कर लेते हैं या खुद को अकेला कर लेते हैं. उन्होंने कहा कि एक बार उनका किरण के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके कारण उन्होंने उनसे चार दिनों तक बात नहीं की थी और इस कारण वह बहुत रोई थीं. कुछ इसी तरह जूही चावला के साथ भी हुआ था.

यह भी पढ़ें- Mahabharat होगी Aamir Khan की आखिरी फिल्म? खुद एक्टर ने दिया हिंट

आमिर-जूही के झगड़े को रीना ने करवाया था खत्म

आमिर ने जूही चावला और अपने झगड़े को लेकर कहा, '' ये मेरी सबसे बड़ी कमी है. मैं बहुत जल्दी हर्ट हो जाता था और मैं उस शख्स से दूर हो जाता था जिससे मेरी अनबन हुई है. जूही और मेरा झगड़ा हुआ, और ये 7 साल तक चला. मैंने 7 साल तक उससे बात नहीं की. जबकि हम साथ में काम कर रहे थे. मैं 7 साल एक छोटी से बात पर नाराज हो गया था और उसने काफी कोशिश की थी बात करने की, लेकिन मैं टस से मस नहीं हुआ था. रीना ने इसके बात मुझसे कहा कि कैसे कर रहे हो तुम? मिलो उससे झगड़े को खत्म करो.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor वाले पोस्ट के चलते पहले हुए बायकॉट, अब Aamir Khan ने यूं किया 'डैमेज कंट्रोल'

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं आमिर-जूही

वहीं, रीना के समझाने के बाद साल 2002 में तलाक के बाद उन्होंने जूही के साथ सुलह की थी और अपनी दोस्ती तब से कायम की हुई है.  बता दें कि जूही चावला और आमिर खान कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. दोनों ने कयामत से कयामत तक, हम हैं राही प्यार के और इश्क जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. जो कि दर्शकों को खूब पसंद आई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement