बॉलीवुड
Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था. इसके कुछ ही देर बाद फिल्म को कॉपी का इल्जाम लगने लगा. यहां तक कि इंटरनेट पर लोग एक एक सीन की क्लिप शेयर कर रहे हैं.
आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par Trailer) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. आते ही इसने दिल जीतना शुरू कर दिया था. कॉमेडी और ड्रामा से भरी इस फिल्म की झलक देखकर लग रहा है कि ये एक मजेदार कहानी लेकर आ रही है. हालांकि सभी तारीफों के बीच फिल्म ट्रोल्स के हत्थे चढ़ गई है. लोगों ने आमिर खान (Aamir khan film) की इस फिल्म पर भी कॉपी होने का आरोप लगाया है. यहां तक की जिस मूवी की ये कॉपी बताई जा रही है उसके कई सीन शेयर कर लोग इंटरनेट पर आमिर को ट्रोल कर रहे हैं.
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार शाम को आरएस प्रसन्ना की आने वाली स्पोर्ट्स कॉमेडी सितारे जमीन पर का ट्रेलर लॉन्च कर दिया था. इसे आमिर खान की 2007 में बनी पहली निर्देशित फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल बताया जा रहा है. इसी बीच ट्रेलर अब काफी ट्रोल हो रहा है. इस फिल्म को जेवियर फेसर की 2018 की स्पैनिश मूवी 'कैंपियोन्स' का रीमेक बताया जा रहा है. इंटरनेट पर दोनों मूवीज के ट्रेलर की तुलना की जा रही है और उसमें समानताएं साफ देखी जा सकती हैं.
दो साल पुराना हॉलीवुड सिनेमा ही हिन्दी में बना दिया ! ओटीटी के जमाने में इन्हे क्यों लगता है कि भारत के दर्शक ने कुछ देखा नहीं है?#SitaareZameenPar pic.twitter.com/1PiTJcpQc8
— Mukesh Mathur (@mukesh1275) May 13, 2025
ट्रेलर में दिखाया गया कि आमिर खान ने एक कोच के रोल में हैं गाड़ी चलाते समय शराब पीता है और बीच सड़क पर अपनी कार को पुलिस वैन से टकरा देता है. ऐसे सेम सीन इस स्पैनिश मूवी में भी देखा गया. फिल्म में दिखाया गया कि कोर्ट आमिर को मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए प्रशिक्षित करने का दंड देता है. इस पोस्ट में यूजर ने लिखा
आमिर खान की ये फिल्म 20 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होगी. फिलहाल फिल्म दर्शकों हंसाने के साथ इमोशनल भी करने का वादा करती है. आमिर खान के साथ फिल्म में जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.