Advertisement

बेटी की शादी पर 'भैया राजा बजाएगा बाजा' सुनकर झूमने लगे Aamir Khan, देखें ग्रैंड पार्टी का इनसाइड वीडियो

बेटी Ira Khan की शादी से Aamir Khan का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में पिता आमिर जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
बेटी की शादी पर 'भैया राजा बजाएगा बाजा' सुनकर झूमने लगे Aamir Khan, देखें ग्रैंड पार्टी का इनसाइड वीडियो

Aamir Khan Dance At Daughter Ira Khan Wedding

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी (Aamir Khan Daughter) आइरा खान (Ira Khan) ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड नुपुर शिकरे (Nupur Shikhare) के साथ शादी कर ली है. दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूसरे के साथ निभाने की कसमें खा ली हैं. इस शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए. वहीं, इसके बाद शादी से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं. इस बीच आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आमिर, बेटी की प्री वेडिंग सेरेमनी में जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में किरण राव भी नजर आ रही हैं.

आइरा खान और नुपुर शिकरे की शादी से पहले 2 जनवरी को हल्दी और संगीत सेरेमनी हुई. अब इन प्री-वेडिंग रस्मों से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं. इस आलीशान पार्टी से आमिर खान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक सिंगर 'मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया' गा रही हैं. इस गाने पर आमिर खान आंखें बंद करके झूमते नजर आ रहे हैं. उनके आस-पास कई महिलाएं डांस कर रही हैं और इनमें आमिर की एक्स वाइफ किरण राव भी मस्ती करती दिख रही हैं. इस इनसाइड वीडियो में पार्टी के सारे इंतजाम और सजावट भी दिखाई दे रही है. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो- ये भी पढ़ें- Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने पहनी अनोखी पोशाक, मिस ना करें ये तस्वीरें

बता दें कि शादी पर आइरा के आउटफिट की भी खूब चर्चाएं रहीं. उन्होंने डिजाइनर सलवार के साथ ब्लाउज कैरी किया था और इसके साथ स्टाइलिश अंदाज में दुपट्टा लिया हुआ था. वहीं, शादी पर नुपुर ने भी लाइमलाइट बटोरी, वो अपनी वेडिंग की लोकेशन पर मैराथन करते हुए पहुंचे और काले रंग की बनियान पहनकर ग्रैंड एंट्री ली. उन्होंने वेन्यू के बाहर भी बनियान में डांस किया. हालांकि, बाद में उन्होंने ब्लू रंग की शेरवानी पहनी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement