Advertisement

Aadar-Alekha की शादी में चमका कपूर खानदान, Kareena के सिंदूर, तो सुहाना, रेखा और आलिया की साड़ी पर टिकी नजर

Aadar Jain और Alekha Advani की शादी में सितारों की महफिल सजी है. Kareena से लेकर Alia और Suhana Gauri Khan भी सेरेमनी में सजधज कर पहुंची. सभी की नजरें उनके लुक पर टिक गई हैं.

Latest News
Aadar-Alekha की शादी में चमका कपूर खानदान, Kareena के सिंदूर, तो सुहाना, रेखा और आलिया की साड़ी पर टिकी नजर

Aadar Jain Alekha Advani wedding

Add DNA as a Preferred Source

कपूर खानदान में फिर से शहनाई बजी है. महान एक्टर और फिल्ममेकर राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे आदर जैन और आलेखा आडवाणी (Aadar Jain Alekha Advani wedding) की शादी हो गई है. 21 फरवरी को कपल ने मुंबई में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. इस दौरान पूरा कपूर खान तो था ही, साथ ही रेखा, आलिया भट्ट, गौरी खान, सुहाना खान, अनन्या पांडे सहित कई सितारे भी मौजूद रहे. सभी महमान एक से बढ़ एक लुक में नजर आए.

आदर जैन ने अलेखा आडवाणी के साथ शुक्रवार की रात धूमधाम से शादी रचाई है जिसकी तमाम तस्वीरें सामने आई हैं. परिवार से लेकर कई फिल्मी सितारे भी कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. इस लिस्ट में रेखा, अनिल टीना अंबानी, आकाश अंबानी श्लोका अंबानी, नीतू कपूर, आलिया रणवीर, करीना-सैफ, करिश्मा कपूर, गौरी खान और सुहाना शामिल थे. पपराजी पेज विरल भयानी ने कई वीडियो शेयर की हैं. 

ये भी पढ़ें: Kareena-Karisma से लेकर Alia-Ranbir तक, आदर जैन की मेहंदी में सज-धजकर पहुंचे सितारे 

करीना कपूर ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वो हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं. खासकर उनके सिंदूर ने सभी का ध्यान खींचा है.

ये भी पढ़ें: '4 साल तक Timepass किया', Tara Sutaria के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन ने सरेआम कही ऐसी बात, लोगों ने लगा दी क्लास

कपल ने भी पपराजी को खूब पोज दिए. वो एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. आदर जैन पहले तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे पर चार साल साथ रहने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया. आदर ने पहले ईसाई धर्म से शादी की थी फिर अब जैन धर्म के रीति-रिवाज के हिसाब से उन्होंने फेरे लिए हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement