Advertisement

नहीं रहे 3 idiots के 'दुबे जी', जिन्होंने लिखी चतुर की यादगार स्पीच, किचन में हुए हादसे ने ली जान

'थ्री इडियट्स' फिल्म में 'लाइब्रेरियन दुबे' का रोल निभा चुके अभिनेत Akhil Mishra की एक एक्सिडेंट में मौत हो गई है.

Latest News
नहीं रहे 3 idiots के 'दुबे जी', जिन्होंने लिखी चतुर की यादगार स्पीच, किचन में हुए हादसे ने ली जान

Akhil Mishra Passed Away: एक्टर अखिल मिश्रा का निधन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अखिल मिश्रा (Akhil Mishra Passed Away) को लेकर शॉकिंग खबरें आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उनके साथ एक दुर्घटना हुई है, जिसमें उनकी जान चली गई. अचानक आई अखिल मिश्रा के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. 58 के अखिल बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके थे. आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' (3 Idiots Actor) में उनका रोल एक्टर के सबसे यादगार किरदार में से एक है. उनके निधन पर फैंस के साथ- साथ कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शोक जाहिर किया है.

अखिल मिश्रा अपने पीछे पत्नी सुजैन बर्नेट को छोड़ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अखिल मिश्रा अपने किचन में खाना बना रहे थे. इस दौरान उनका पैर फिसल गया और भयानक हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में उनकी जान चली गई. उस वक्त उनकी पत्नी शूटिंग के लिए हैदराबाद गई हुई थीं. एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि उनकी पत्नी सुजैन ने ही की है. इस दौरान सुजैन ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया है. सुजैन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि 'मेरा दिल बिखर गया है. मेरा आधा हिस्सा चला गया'.

'आत्महत्या मत करना', बेटी को खोने से पहले पिता के सुसाइड पर बात कर चुके हैं Vijay Antony, रुला देगा ये वीडियो

Actor Akhil Mishra Passed Away

अखिल के निधन की खबर पूरी इंडस्ट्री के लिए सदमा बनकर आई है. कई सेलेब्रिटीज ने इस खबर पर दुख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है. अखिल ने '3 इडियट्स' फिल्म के अलावा 'वेल डन अब्बा', 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'कर्म' जैसी कई फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा वो छोटे पर्दे पर भी नजर आए थे. अखिल 'भंवर', उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमती और भारत एक खोज जैसे टॉप टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट के साथ 3 फरवरी 2009 को शादी कर ली थी. सुजैन भी कई भारतीय टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं.

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया 'सुसाइड नोट', बोलीं 'सबको फंसा के मरूंगी', इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement