Advertisement

Happy Birthday Sunny Leone: सनी लियोनी की हर डिमांड पूरी करते हैं फिल्ममेकर्स, जानिए एक आइटम नंबर की फीस

Sunny Leone Birthday के मौके पर जानिए एक डांस नंबर के लिए कितनी फीस लेती हैं एक्ट्रेस और कितनी कमाल की है उनकी नेटवर्थ.

Latest News
Happy Birthday Sunny Leone: सनी लियोनी की हर डिमांड पूरी करते हैं फिल्ममेकर्स, जानिए एक आइटम नंबर की फीस

सनी लियोनी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज अपना 41वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर सनी को सोशल मीडिया पर हैप्पी बर्थडे (Happy Birthday Sunny Leone) के कई मैसेज मिल रहे हैं. एडल्ट इंटस्ट्री में जबरदस्त शोहरत कमाने के बाद सनी लियोनी ने बॉलीवुड में कदम रखा था. सनी ने अपने बोल्ड अंदाज के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया और आज वो इंडस्ट्री के ए- लिस्टर स्टार में गिनी जाती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग को देखते हुए मेकर्स उन्हें अपने प्रोजेक्ट में लेने के लिए सनी की हर डिमांड पूरी करने के लिए तैयार रहते हैं. यही कारण है कि वो एक डांस वीडियो के लिए तगड़ी फीस चार्ज करती हैं.

डांसिंग क्वीन हैं Sunny Leone

सनी लियोनी को इंडस्ट्री की आइटम नंबर क्वीन कहें तो गलत नहीं होगा क्योंकि उन्होंने बेबी डॉल, लैला मैं लैला, ब्लू है पानी, सैंया सुपरस्टार जैसे कई ब्लॉकबस्टर डांस नंबर्स दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी लियोनी एक आइटम नंबर के लिए फीस के तौर पर 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. सनी लियोनी ने महेश भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था और पहली ही फिल्म में बोल्ड अंदाज के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थी. इसके बाद वो रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला, वन नाईट स्टैंड जैसी फिल्मों में नजर आई थीं और अब तो सनी 'वीरामहादेवी' के जरिए साउथ डेब्यू के लिए भी तैयार हैं.

करोड़ों का Bungalow

सनी लियोनी के पास कई कीमती चीजें हैं जिसमें उन्हें सबसे प्रिय अपना बंगला है. मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित इस आलीशान बंगले का नाम सनी ने 'ड्रीम' रखा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बंगले की कीमत 19 करोड़ रुपये है जहां पर वो अपने परिवार के साथ रहती हैं.

 

Sunny Leone Bungalow

 

गाड़ियों का कलेक्शन

सनी लियोनी के पास दुनिया की महंगी लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है. उनकी गाड़ियों के इस कलेक्शन में मैसेराटी, क्वाट्रोपोर्टे, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और ऑडी ए5 जैसी कारें शामिल हैं. इन कारों की कीमत करोड़ों में है.

ये भी पढ़ें- Sunny Leone के एडल्ट वीडियो बनाने पर ऐसा था मम्मी-पापा का रिएक्शन, भाई ने उठाया था फायदा

कमाल की Networth

इसके साथ ही सनी एक बिजनेस वुमन भी हैं वो अपना मेकअप ब्रैंड चलाती हैं. उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था और अपने दम पर 13 मिलियन डॉलर की नेट वर्थ बना ली है. यानी सनी लियोनी के पास करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है.

सनी की आने वाली Films

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी कई बड़ी फिल्मों पर काम कर रही हैं. इन फिल्मों में राधाकृष्णनन की फिल्म पत्ता (Patta) ओह माय घोस्ट, अनामिका, वीरामहादेवी और रंगीला जैसी फिल्में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif देने वाली हैं खुशखबरी? प्रेग्नेंसी की खबरों पर टीम ने बताई सच्चाई

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement