Advertisement

Pawan Singh संग अफेयर की चर्चाओं पर Smrity Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो दिलवाले इंसान हैं

Pawan Singh के साथ Smriti Sinha के अफेयर की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं जिसे देखते हुए स्मृति ने ऐसी खबरों पर अपनी ओर से सच्चाई बता दी है.

Latest News
Pawan Singh संग अफेयर की चर्चाओं पर Smrity Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो दिलवाले इंसान हैं

स्मृति सिन्हा, पवन सिंह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों पत्नी से तलाक की खबरों के लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं, इन सबके बीच एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) के साथ उनके अफेयर (Affair Rumors) की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं. वहीं, मामला बढ़ता हुआ देखकर स्मृति ने मीडिया के सामने आकर पूरी सच्चाई बताई है. इसके अलावा उन्होंने सभी से हाथ जोड़कर एक अपील भी की है. अपने लेटेस्ट इंटरव्यू (Latest Interview) में पहली बार स्मृति मे पवन सिंह संग अफेयर की चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने पवन सिंह के तलाक को लेकर भी बात की है.

अफेयर नहीं बल्कि दोस्ती है

पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक देने वाले हैं और ये मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. इस बीच स्मृति सिन्हा के साथ उनकी नजदीकियां भी जबरदस्त चर्चाओं में बनी हुई हैं. इस बीच न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू के दौरान स्मृति ने पवन सिंह के साथ अपने रिश्तों को साफ कर दिया है. स्मृति ने इन अफवाहों को पूरी तरह नकार दिया है.

उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा कई बार देखने को मिला है कि किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हीरो-हीरोइन का नाम आपस में जोड़ा गया है. समृति के मुताबिक पवन और ज्योति का तलाक दो सालों से चल रहा है जबकि उन्होंने चार या पांच महीनों से ही पवन के साथ काम करना शुरू किया है. अपने इंटरव्यू में स्मृति ने पवन सिंह को डेट करने की खबरों को झूठा और आधारहीन बताया है.

 

 

ये भी पढ़ें- Pawan Singh और उनकी पत्नी को जज ने दिया वक्त, दोनों बोले- अब नहीं रहना साथ  

ये भी पढ़ें- Saree Se Tadi: शिल्पी राज के साथ Pawan Singh का रोमांस हुआ वायरल, यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड

उन्होंने पवन सिंह के बारे में बात करते हुए कहा वो बड़े दिलवाले इंसान हैं और बहुत ही चरित्रवान हैं. स्मृति के मुताबिक पवन सिंह के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित है. उन्होंने फैंस और मीडिया से उनके और पवन सिंह के बारे में गलत खबरें नहीं फैलाने की अपील की है. उन्होंने हाथ जोड़कर सभी से अपील की है कि सोच-समझ कर किसी भी अफवाह को सोशल मीडिया पर हवा दें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement