Advertisement

Saree Se Tadi: शिल्पी राज के साथ Pawan Singh का रोमांस हुआ वायरल, यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड

Pawan Singh और Smrity Sinha का धमाकेदार Bhojpuri Song सोशल मीडिया पर जबरदस्त तहलका मचा रहा है.

Latest News
Saree Se Tadi: शिल्पी राज के साथ Pawan Singh का रोमांस हुआ वायरल, यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड

पवन सिंह का भोजपुरी गाना

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के एक म्यूजिक वीडियो की वजह से इंडस्ट्री के सभी धुरंधर पीछे छूट गए हैं. पवन सिंह के गाने 'साड़ी पे ताड़ी' (Saree Se Tadi) ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए यूट्यूब पर नंबर 1 जगह हासिल कर ली है. यही वजह है कि पवन सिंह के इस गाने को महज दो दिन में 6 मिलियन व्यूज मिले हैं और इसका वीडियो यूट्यूब में टॉप पर ट्रेंड भी कर रहा है. इस धमाकेदार गाने में पवन सिंह के साथ खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) नजर आ रही हैं. लगातार व्यूज पा रहा ये पवन सिंह का दूसरा बड़ा म्यूजिक वीडियो है.

पवन सिंह और स्मृति सिन्हा स्टारर गाने 'साडी में ताड़ी' रिकॉर्ड ब्रेकिंग सॉन्ग साबित हुआ है. इस गाने के जरिये पवन सिंह अपने ही दूसरे गाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस गाने का क्रेज इतना है कि लोग इस पर जमकर रील्स भी बना रहे हैं. इस सफलता से गदगद पवन सिंह ने कहा कि 'मैं हर बार कहता हूं और दिल से मानता हूं कि जनता ही मेरी भगवान है. इस गाने को जितना भी प्यार वो दे रहे हैं, उसके लिए उनका दिल से शुक्रिया'. यहां देखें वायरल हो रहा पवन सिंह का ये भोजपुरी गाना-

 

 

ये भी पढ़ें- Bhojpuri हसीना Monalisa ने बेडरूम से शेयर की बोल्ड फोटो, नो-मेकअप लुक देखकर इंप्रेस हुए फैंस

ये भी पढ़ें- Yamini Singh B'day: भोजपुरी इंडस्ट्री की 'Lady Amitabh' हैं ये एक्ट्रेस, महज 3 सालों में कमाया बड़ा नाम

बता दें कि पवन सिंह का गाना 'साड़ी से ताड़ी' व्यूज के मामले में तेजी से रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रहा है. गाने के लिरिक्स विजय चौहान के हैं. म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. इसकी एडिंटिंग का क्रेडिट डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. गाने को बॉबी जैक्सन और डीओपी संतोष यादव व सुनील बाबा ने कोरियो ग्राफ किया है. पवन सिंह ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पवन सिंह ऑफिशियल से रिलीज किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement