Advertisement

Pawan Singh और उनकी पत्नी को जज ने दिया वक्त, दोनों बोले- अब नहीं रहना साथ

Pawan Singh और उनकी पत्नी ज्योति के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी. दोनों अब तलाक चाहते हैं. जज के समझाने पर भी दोनों साथ रहने को राजी नहीं.

Pawan Singh और उनकी पत्नी को जज ने दिया वक्त, दोनों बोले- अब नहीं रहना साथ

पवन सिंह और ज्योति सिंह 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी जिसने तलाक का रूप ले लिया है. आरा के फैमली कोर्ट में दोनों के तलाक का केस चल रहा है. बीते दिन दोनों सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे. लगभग 20 मिनट तक कोर्ट के सामने दोनों ने अपनी बात रखी है. पवन सिंह के वकील के मुताबिक, दोनों ने आगे साथ रहने से मना साफ मना कर दिया है.  

पवन सिंह के वकील सुदमा सिंह ने आगे बताया कि कोर्ट में दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी है और वो अब एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं. पवन सिंह और ज्योति को जज ने समझाया लेकिन वो मानने के लिए राजी नहीं हैं. दरअसल ज्योति ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने एक्टर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. ज्योति का आरोप हैं कि पवन सिंह उनके साथ मारपीट करते थे. गाली-गलौच करते थे. इसके अलावा शादी के बाद दो बार पवन ने उनका एबॉर्शन भी करवाया है.

ये भी पढ़ें: Pawan Singh पर पत्नी ने लगाए शॉकिंग आरोप, बोलीं- मारपीट करता था... दो बार करवाया एबॉर्शन

ज्योति सिंह के वकील विष्णु धर पांडेय ने मीडिया को बताया था कि शादी के बाद पवन सिंह पत्नी के साथ अत्याचार करते थे. वैवाहिक जीवन में पवन सिंह का व्यवहार खराब  रहा. इसके अलावा ये भी आरोप लगाया गया है कि पवन सिंह पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी करते हैं.अभी ज्‍योति सिंह बीते कई महीने से अपने मायके में रह रही हैं.

बता दें कि पवन सिंह की पहली वाइफ नीलम देवी ने शादी के एक साल बाद ही सुसाइड कर लिया था. इसके बाद 2018 में यूपी के बलिया की रहने वाली ज्योति से उनकी शादी हुई थी.हालांकि पवन सिंह का नाम एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से भी जुड़ा. दोनों के अफेयर के काफी चर्चे रहे.

ये भी पढ़ें: Khesari-Pawan के बीच की लड़ाई, अहम है या स्टार्डम!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement