भोजपुरी
Pragya Bharti | Apr 15, 2026, 02:53 PM IST
1.Balika Vadhu Film Melody Song

भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ गाने ऐसे होते हैं जो समय की सीमाओं को लांघकर हर पीढ़ी की पसंद बन जाते हैं. 70 के दशक का मशहूर एक गीत इसी श्रेणी में आता है. प्यार की मासूमियत और सादगी को समेटे यह गाना आज भी सोशल मीडिया से लेकर शादियों तक में गूंजता है.
2.आर.डी. बर्मन और अमित कुमार की जादुई जुगलबंदी

1976 में आई फिल्म 'बालिका वधू' के इस गीत को दिग्गज संगीतकार आर.डी. बर्मन (पंचम दा) ने कंपोज किया था. गायक अमित कुमार ने इसे अपनी मखमली आवाज दी, जिसने उन्हें रातों-रात नेशनल स्टार बना दिया. आनंद बक्षी के लिखे सरल और दिल छू लेने वाले बोलों ने इस गाने को एक ऐसी रूह दी कि आज की युवा पीढ़ी भी इसके 'कवर वर्जन' बनाने से खुद को रोक नहीं पाती. 1977 में यह गाना प्रतिष्ठित 'बिनाका गीतमाला' के टॉप गानों की सूची में शामिल हुआ था.
3.फिल्म 'बालिका वधू': एक छोटी फिल्म की बड़ी जीत

तरुण मजूमदार के निर्देशन में बनी 'बालिका वधू' एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा थी, जिसमें सचिन पिलगांवकर और रजनी शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी. यह फिल्म ब्रिटिश काल के एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित थी, जिसमें बाल विवाह जैसे संवेदनशील विषय को बहुत ही हल्के-फुल्के और मासूम अंदाज में पेश किया गया था.
4.बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

इस फिल्म की सफलता का अंदाजा इसके आंकड़ों से लगाया जा सकता है. मात्र 20 लाख रुपये के मामूली बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. एक छोटे बजट की फिल्म के लिए अपने लागत से दस गुना ज्यादा रिटर्न देना उस दौर में एक मिसाल बन गया था.
5.सोशल मीडिया पर आज भी वायरल

आज के दौर में जहां संगीत केवल कुछ दिनों का मेहमान होता है, वहीं यह गाना समय की कसौटी पर खरा उतरा है. इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब पर इसके लाखों व्यूज बताते हैं कि लोग आज भी पुराने गानों की उस 'प्योरिटी' और सुकून की तलाश में रहते हैं. अमित कुमार ने खुद एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि एक साधारण सा दिखने वाला गाना आने वाले 50 सालों तक लोगों की जुबान पर रहेगा.
6.50 साल पुराना बालिका वधू का कौन सा गाना है हिट?

दरअसल, जिस गाने की बात हो रही है, वह है- 'बड़े अच्छे लगते हैं'. इस गाने ने लोगों को अपनी ओर इतना खींच लिया कि आज भी करोड़ों लोग इसके फैंस हैं. अमित कुमार की आवाज और आर.डी. बर्मन के संगीत ने इसे कालजयी बना दिया है. 1976 की फिल्म 'बालिका वधू' का यह गाना आज भी उतना ही लोकप्रिय है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से