भोजपुरी
ज्योति वर्मा | Sep 17, 2024, 12:42 PM IST
1.Dinesh Lal Nirahua

दिनेश लाल यादव यानी की निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. वह एक फिल्म या किसी भी प्रोजेक्ट के लिए 35 से 40 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. एक्टर की नेटवर्थ करीब 6 करोड़ तक है.
2.Pawan Singh

लिस्ट में दूसरा नाम पवन सिंह का है. भोजपुरी सिनेमा में उनके लाखों की संख्या में फैंस है. वहीं, एक्टर एक फिल्म के लिए करीब 40 से 45 लाख तक फीस चार्ज करते हैं.
3.Khesari Lal Yadav

खेसारी लाल यादव भी भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं. वह भी इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में से एक हैं. एक फिल्म के लिए खेसारी लाल 35-40 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.
4.Ritesh Pandey

रितेश पांडेय भोजपुरी में अपने गानों को लेकर काफी फेमस हैं. इसके साथ ही वह शानदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं. वह एक फिल्म के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 से 20 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.
5.Pravesh Lal Nirahua

प्रवेश लाल निरहुआ भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ के भाई हैं और वह भी अच्छी खासी फीस चार्ज करते हैं. एक्टर एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं और फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर भी अच्छी कमाई करते हैं.
6.Manoj Tiwari

मनोज तिवारी भोजपुरी के बड़े स्टार हैं और वह आज भी भोजपुरी फिल्मों में एक्टिव हैं. वह एक फिल्म के लिए 50 से 55 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.
7.Ravi Kishan

रवि किशन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बॉलीवुड में भी एक्टिव रहते हैं और वह एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये तक फीस चार्ज करते हैं.
8.काजल राघवानी

काजल राघवानी की कुल संपत्ति 14 करोड़ है. वो हर फिल्म के लिए 8-10 लाख तक फीस लेती हैं. काजल की एक्टिंग और खूबसूरती के लोग दीवाने हैं.
9.अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की सबसे मशहूर एक्ट्रेस हैं. वो एक्टिंग के अलावा गाने भी गाती हैं. एक वेबसाइट की मानें तो अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति लगभग 50-60 करोड़ रुपये है. एक फिल्म के लिए वो 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं.
10.आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे की कुल नेटवर्थ 30 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस हर फिल्म के लिए 10-15 लाख रुपये लेती हैं. वो निरहुआ के साथ कई हिट फिल्में दे चुकी हैं.