Advertisement

Sapna Choudhary के पहले ठुमके में हिल गया बिहार, देखें Pawan Singh संग धमाकेदार वीडियो

Bhojpuri इंडस्ट्री के स्टार Pawan Singh के नए भोजपुरी सॉन्ग में हरियाणवी तड़का लगते हुए नजर आए. उनके साथ गाने में Sapna Choudhary नजर आईं.

Sapna Choudhary के पहले ठुमके में हिल गया बिहार, देखें Pawan Singh संग धमाकेदार वीडियो

Pawan Singh, Sapna Choudhary 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों अपने हरियाणवी गाने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. जी हां, पावर स्टार पवन सिंह किसी और के साथ नहीं बल्कि हरियाणा की सुपरहिट डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए हैं. हाल ही में उनका गाना 'लहंगा लहक जाइ' (Lehnga Lahak Jai) गाना रिलीज हुआ. इस गाने पर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) ने ठुमके लगाए.

पवन सिंह ने इससे पहले गाने का टीजर रिलीज किया था, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था. गाना रिलीज होने के बाद दोनों ही स्टार्स की धमाकेदार परफॉर्मेस ने फैंस का दिल जीत लिया, महज कुछ घंटे में इसे मिलियन व्यूज मिल गए थे.

पहली बार Sapna भोजपुरी गाने में आईं नजर

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी बिग बॉस 11 में भी नजर आ चुकी हैं. इस शो के बाद पूरे भारत में उनके चाहने वालों की गिनती में इजाफा हो गया था. 

ये भी पढ़ें: Pawan Singh के गाने 'छलकाता जवनिया' पर जमकर नाचे विदेशी स्टार Kili Paul, देखें वीडियो

Khesari Lal Yadav के साथ किया काम 

सपना चौधरी ने इससे पहले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ भी काम किया है. दोनों हरियाणवी गाना (Matak Matak) में नजर आए थे. इसके बाद सपना ने पवन के साथ भोजपुरी गाने में अपना जलवा बिखेरा है. 

ये भी पढ़ें: Sapna Choudhary के देसी डांस ने जीता लोगों का दिल, हरियाणवी अंदाज में स्टेज पर लगाए ठमके

Shilpi Raj ने दी अपनी आवाज

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने इस गाने को गाया है. इस गाने को VYRL Bhojpuri यूटयूब चैनल ने रिलीज किया है. रिलीज होते ही ये इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

यहां देखें गाना

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement