Advertisement

Khesari Lal Yadav का रोमांटिक अंदाज फैंस आया पसंद, 'नथुनिया' के व्यूज ने सबको पछाड़ा

एक्टर Khesari Lal Yadav आज भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम बन चुके हैं. वो भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. यही कारण है कि उनका गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर हंगामा मचा देता है. उनके गानों के रिलीज का इंतजार भोजपुरी के दर्शक बेसब्री से करते हैं.

Khesari Lal Yadav का रोमांटिक अंदाज फैंस आया पसंद, 'नथुनिया' के व्यूज ने सबको पछाड़ा

Khesari Lal Yadav

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों में होती है. खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है. इस बात का अंदाजा बस इसी बात से लग जाता है कि जैसे ही एक्टर का गाना या फिल्म रिलीज होता है वो जबरदस्त तरीके से वायरल हो जाता है. कुछ समय पहले उनका एक नया धमाकेदार गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ. इस भोजपुरी गाने का टाइटल है ‘नथुनिया’. गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया. यूट्यूब पर इसके जल्द ही 150 मिलियन व्यूज होने वाले हैं. 

भोजपुरी के गाने ‘नथुनिया’ (Nathuniya) में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी (Arshiya Arshi) की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों वीडियो में रोमांस करते नजर आए. खास बात ये है कि इस गाने में खेसारी लाल ने अपनी आवाज दी है. वो एक शानदार एक्टर होने के साथ ही साथ एक जबरदस्त सिंगर भी हैं. 

ये भी पढ़ें: Khesari और Aamrapali की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज, कुछ ही देर में हुए एक मिलियन व्यूज

इस गाने में खेसारी लाल यादव का अंदाज आपको दीवाना बना देगा. वही एक्ट्रेस अर्शिया भी गाने में काफी सिजलिंग लगीं. इस गाने का वीडियो बेहतरीन है, इसलिए दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं. 

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से हैं. उनकी लोकप्रियता यूपी बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में है. एक्टर की ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement