Advertisement

Dinesh Lal Yadav के सपा की साइकिल को पंचर करने के बाद वायरल हुआ ये गाना, Nirahua को पहचानना होगा मुश्किल

उपचुनाव में Dinesh Lal Yadav उर्फ निरहुआ आजमगढ़ की राजनीति के नए सरताज बनकर उभरे हैं.

Dinesh Lal Yadav के सपा की साइकिल को पंचर करने के बाद वायरल हुआ ये गाना, Nirahua को पहचानना होगा मुश्किल

Dinesh Lal Yadav Aka Nirahua निरहुआ 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आजमगढ़ (Azamgarh Election) में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav aka Nirahua) ने उपचुनाव जीतकर साइकिल को पंचर कर दिया है. समाजवादी पार्टी के गढ़ में अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को हराकर दिनेश लाल यादव ने वो कर दिखाया जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था. इसी बीच निरहुआ का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उनका गाना 'निरहुआ सटल रहे' इंटरनेट पर छाया हुआ है. लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं. 

साल 2009 में अभिनेता से राजनेता बने 'निरहुआ भोजपुरी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम हैं. निरहुआ ने 2003 में अपना एल्बम रिलीज किया था जिसका टाइटल था 'निरहुआ सुतले राहे'. ये गाना उस दौर में लोगों को काफी पसंद आया था. इस गाने ने उनकी किस्मत बदल दी. रातों रातों वो भोजपुरी के स्टार बन गए. 

ये भी पढ़ें: Azamgarh Election: निरहुआ की सादगी ने जीता दिल, कहा-मेरे लिए मां का आशीर्वाद सबसे बढ़कर

बता दें कि साल 2007 में दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘निरहुआ रिक्शा वाला’ आई थी. फिल्म तो सुपरहिट रही साथ ही इसके गाने भी जबरदस्त हिट साबित हुए. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. 2014 में आई ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ उनकी 50वीं फिल्म थी. 2018 में आई उनकी मूवी ‘बॉर्डर’ ने 19 करोड़ रुपये कमाए थे जो भोजपुरी फिल्मों के लिए एक रिकॉर्ड था. 

ये भी पढ़ें: B'day Spcl: गरीबी में गुजारा बचपन, एक फिल्म ने बदल दी Nirahua की किस्मत

 यही नहीं साल 2019 में उन्होंने OTT डेब्यू भी किया और भोजपुरी की पहली वेब सीरीज ‘हीरो वर्दी वाला’ में अभिनय किया था. निरहुआ 27 मार्च, 2019 को भाजपा में शामिल हुए थे पर उनका फिल्मी सफर फिर भी जारी रहा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement