Advertisement

Pawan Singh: दो बार कराया दूसरी पत्नी का गर्भपात, शादी के बाद किया प्रताड़ित? पवन सिंह को कोर्ट में पेश होने के निर्देश

Pawan Singh पिछले कई महीनों से अपनी दूसरी वाइफ संग अलगाव की खबरों को लेकर चर्चा में हैं.

Latest News
Pawan Singh: दो बार कराया दूसरी पत्नी का गर्भपात, शादी के बाद किया प्रताड़ित? पवन सिंह को कोर्ट में पेश होने के निर्देश
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से पहचाने जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक्टर पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अब बलिया (Balia) जिले की एक अदालत ने पवन सिंह के खिलाफ पेशी का नोटिस जारी किया है. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-

दरअसल, पवन सिंह पिछले कई महीनों से अपनी दूसरी पत्नी संग अलगाव की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेता की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने उनके ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. साथ ही फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी डाली थी. अब अदालत ने भरण-पोषण की मांग के इसी मामले में अभिनेता को अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें- XXX Controversy के बाद फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं Ekta Kapoor, मंदिर में शॉर्ट्स पहने देख भड़के लोग

दो बार कराया गर्भपात?

जानकारी के अनुसार, पवन सिंह को अदालत की तरफ से ये चौथा नोटिस मिला है. फैमिली कोर्ट की जज रागिनी सिंह ने सबसे पहले 2 जून को एक्टर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था लेकिन पावर स्टार निर्धारित तारीख पर नहीं पहुंचे. इसके बाद 7 जुलाई और फिर 1 अगस्त को भी ऐसा ही नोटिस जारी किया गया लेकिन पहले की तरह इस बार भी पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए. अब कोर्ट ने इस मामले में फिर  5 नवंबर की तारीख तय की है.

इससे पहले एक्टर की दूसरी पत्नी के वकील ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि भोजपुरी स्टार ने दो बार ज्योति सिंह का गर्भपात कराया है. इतना ही नहीं, शादी के बाद पवन सिंह ने ज्योति को खूब प्रताड़ित किया जिसके चलते वे कई महीनों से पवन सिंह से अलग रह रही हैं.

यह भी पढ़ें- Poonam Pandey के साथ रोमांटिक हो गया ये शादीशुदी एक्टर, लोगों ने लगा दी क्लास 

पहली पत्नी ने की थी सुसाइड

पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग की बदौलत खूब नाम कमाया. हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ शुरू से विवादों से भरी रही है. इससे पहले अभिनेता अपनी पहली पत्नी के आत्महत्या करने के बाद सुर्खियों में आए थे. पवन सिंह ने पहली पत्नी नीलम से 2014 में शादी की थी.  उनकी मौत के बाद भोजपुरी स्टार ने एक बार फिर साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी रचाई लेकिन अब उनका ये रिश्ता भी टूटने की कगार पर है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement