Advertisement

फटी शर्ट, हाथ में चप्पल, बेहाल होकर घूम रहे Bhojpuri Superstar, फोटो देखकर पहचान नहीं पाए लोग

Bhojpuri Superstar Pawan Singh की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें एक्टर की हालत देखकर हर कोई हैरान रह गया है.

फटी शर्ट, हाथ में चप्पल, बेहाल होकर घूम रहे Bhojpuri Superstar, फोटो देखकर पहचान नहीं पाए लोग

Pawan Singh: पवन सिंह की फोटोज वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. फिल्मों के साथ- साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चाओं में रहती हैं. पत्नी से तलाक से लेकर अक्षरा सिंह से विवाद तक पवन सिंह की निजी जिंदगी में भी फिल्मी ट्विस्ट आ चुके हैं. वहीं, अब उनकी कुछ तस्वीरें (Pawan Singh Photos Viral) इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में पवन सिंह का हाल देखकर उनके फैंस परेशान नजर आ रहे हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में पवन सिंह फटी शर्ट पहने बदहवास लखनऊ की सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं.

पवन सिंह की जो फोटोज सामने आई हैं, उनमें वो चेक शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं. उनकी ये शर्ट कई जगहों से फटी हुई है और बिना दाढ़ी वाले लुक में पवन सिंह बदहवास सड़कों पर घूम रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें लखनऊ से वायरल हुई हैं. इन फोटोज में पवन सिंह एक चप्पल हाथ में लेकर चलते दिख रहे हैं. उनके शरीर पर मैल के साथ- साथ कई जगह कट के निशान भी नजर आ रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रही पवन सिंह की ये तस्वीरें-

ये भी पढ़ें- Akanksha Dubey का आखिरी गाना यूट्यूब पर तोड़ रहा रिकॉर्ड, मौत के चंद घंटे बाद हुआ था रिलीज

Pawan Singh

अगर आप अब तक नहीं समझे तो बता दें कि ये तस्वीरें असल में उनकी आने वाली एक फिल्म से जुड़ी हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है. प्रोडक्शन हाउस जेपी स्टार पिक्चर्स बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म 'जियो मेरी जान' में पवन सिंह कुछ अलग ही अवतार में दिखाई देने वाले हैं. ये लुक उसी फिल्म के एक सीन का है. इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है और लगभग पूरी हो चुकी है. इस फिल्म को उमा शंकर प्रसाद बना रहे हैं और इसका निर्देशन नंजय रघुराज कर रहे हैं, जिसमें रुपाली जाधव, सपना चौहान, विनीत विशाल, बृजेश त्रिपाठी, साहिल शेख और निशा पांडेय भी अहम भूमिकाएं निभाने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Sapna Choudhary के पहले ठुमके में हिल गया बिहार, देखें Pawan Singh संग धमाकेदार वीडियो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement