Advertisement

Bhojpuri एक्ट्रेस Kajal Raghwani के साथ हुआ बड़ा धोखा, लगा करोड़ों का चूना, पोस्ट शेयर कर लोगों को किया सावधान

Kajal Raghwani भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में करोड़ों रुपयों का चूना लगा दिया गया है. एक्ट्रेस ने इस बारे में इंस्टा पर शेयर कर लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

Bhojpuri एक्ट्रेस Kajal Raghwani के साथ हुआ बड़ा धोखा, लगा करोड़ों का चूना, पोस्ट शेयर कर लोगों को किया सावधान

Kajal Raghwani

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक काजल राघवानी (Kajal Raghwani) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में रहती हैं.  काजल अक्सर अपने भोजपुरी गानों (Kajal Raghwani Bhojpuri songs) के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं पर हाल ही में एक्ट्रेस के साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई है जिसके बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बताया है. एक्ट्रेस को करोड़ों का चूना लगा (Kajal Raghwani fraud) है जिसके बारे में उन्होंने पोस्ट किया. साथ ही उन्होंने फैंस से अपील की है वो सावधान रहें. चलिए आपको आगे बताते हैं कि आखिर मामला है क्या.

काजल राघवानी ने अपने इंस्टा की स्टोरी पर पोस्ट कर बताया है कि उन्हें करोड़ों रुपयों का चूना लगा दिया गया है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पोस्ट कर बताया कि उनके साथ 1.75 करोड़ रुपये की ठगी हुई है. साथ ही एक्ट्रेस ने उस शख्स की एक फोटो शेयर की है जिसने उनके साथ ऐसा किया है. काजल ने लिखा- 'ये एक फ्रॉड इंसान है जो सेलेब्रिटीज का नाम देकर लोगों से उनके सोशल अकाउंट बनवाते हैं. सेम चीज इसने मेरे साथ की और 1.75 करोड़ का फ्रॉड किया है. इसने मेरे अकाउंट का सेटिंग बंद कर दिया जिससे मुझे कुछ पता ना चल सके.'  

kajal

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey Suicide: काजल राघवानी जानती हैं आकांक्षा दुबे की मौत की वजह? पोस्ट शेयर कर बोलीं 'तुम्हारा डर सही साबित हुआ'

बता दें कि काजल ने साल 2011 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्होंने फिल्म सुगना से अपने करियर की शुरुआत की थी. काजल भले ही भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं पर वो मूल रूप से गुजराती हैं. उनका जन्म बेगूसराह के तेघरा जिले में हुआ था.

ये भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्मों की इन 5 एक्ट्रेसेज का नहीं है यूपी-बिहार से कोई कनेक्शन

काजल ने वैसे तो कई बड़े भोजपुरी एक्टर्स के साथ काम किया है पर उनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ हिट साबित हुई. दोनों सेलेब्स को लेकर दावे किए जा चुके हैं कि शादीशुदा खेसारी, काजल राघवानी को डेट कर रहे हैं. दोनों के ब्रेकअप और फिर पैचअप की खबरें भी लगातार आती रहती हैं लेकिन इन दोनों सुपरस्टार्स ने कभी इन खबरों की पुष्टि नहीं की है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement