Advertisement

Shilpi Raj का नया गाना 'बलमुआ डॉक्टरवा' रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

भोजपुरी सिंगर Shilpi Raj का एक और गाना रिलीज हो गया है. गाना बलमुआ डॉक्टरवा ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है.

Shilpi Raj का नया गाना 'बलमुआ डॉक्टरवा' रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

शिल्पी राज 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस शिल्पी राज (Shilpi Raj) इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं. बीते दिनों शिल्पी का एक एमएमएस (Shilpi Raj MMS) लीक हुआ था जिसको लेकर वो सुर्खियों में थीं. हालांकि इसपर शिल्पी ने सफाई देते हुए कहा था कि इस वीडियो में वो नहीं बल्कि कोई और लड़की है. इसी बीच उनके नया गाना बलमुआ डॉक्टरवा भी रिलीज हो गया है. शिल्पी के फैंस उनका ये वीडियो काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ ही देर में इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ गए है. इससे साफ पता चलता है कि शिल्पी राज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. 

शिल्पी राज के गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं. हाल ही में रिलीज उनका गाना बलमुआ डॉक्टरवा (Balamuaa Doctorwa)  भी रिलीज होते ही छा गया. इस गाने में सबा खान लीड में हैं. इसके बोल लिखे हैं विजय वर्मा ने, म्यूजिक दिया है आर्य शर्मा ने और इसे डायरेक्ट किया है गोल्डी जैसवाल ने. इस गाने में सबा के बोल्ड मूव्स देख फैन उनपर फिदा हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें: शिल्पी राज का भोजपुरी गाना Beche Balamua Anar वायरल, देख चुके हैं 4 मिलियन लोग

बता दें कि शिल्पी राज भोजपुरी की बहुत ही फेमस सिंगर हैं. उन्होंने भोजपुरी के कई हिट गाने गाए हैं. अपने चार वीडियो सॉन्ग्स के 100 मिलियन व्यूज पूरे होने पर शिल्पी ने दुबई में इसकी सक्सेस पार्टी भी की थी. सिंगर के 'गरैया मछली', 'गोदानवा', 'राजा जी खून कैथी दा', 'रेलिया रे' गानों को यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यही नहीं शिल्पी ने खेसरी लाल यादव और पवन सिंह समेत कई भोजपुरी सेलेब्स के साथ काम किया है. शिल्पी ने अपने करियर में कई हिट गानें दिए हैं. उन्होंने खेसरी के साथ 'जाड़ा लगता', 'बस कर पगली', 'झगड़ा', 'दो घूंट', 'बबुआ के खुश कर दा' जैसे गानें गाए हैं. 

ये भी पढ़ें: Saree Se Tadi: शिल्पी राज के साथ Pawan Singh का रोमांस हुआ वायरल, यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement