Advertisement

Babul Bihari: भोजपुरी सिंगर ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो, हुए गिरफ्तार

Babul Bihari: एक बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी उर्फ अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उनपर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने का भी आरोप है.

Babul Bihari: भोजपुरी सिंगर ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो, हुए गिरफ्तार

Bhojpuri Singer Babul Bihari

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी (Babul Bihari) उर्फ अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार (Babul Bihari Arrested) कर लिया है. उनपर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने और सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने का आरोप लगा है. बाबुल बिहारी के YouTube चैनल पर 27,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. लोग उनके गानों को काफी पसंद करते हैं. ऐसे में उनपर लगे इन आरोपों से उनके फैंस हैरान हैं.

पुलिस के मुताबिक, बाबुल बिहारी दो साल पहले राजीव नगर इलाके में रहने के दौरान 13 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था. उससे दोस्ती करने के बाद वो उसे एक होटल के कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी तस्वीरें खींच लीं. घटना के बाद नाबालिग ने आरोपी से दूरी बना ली और उसके बारे में किसी को नहीं बताया.

पुलिस अधिकारी का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने कुछ दिन पहले नाबालिग की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं. उन तस्वीरों को देखने के बाद पीड़िता के परिवार ने लड़की से पूछताछ की, जिसने उन्हें आपबीती सुनाई. इसके बाद पीड़िता के परिवारवाले उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे.

ये भी पढ़ें: Suman Kumari Arrested: एक और हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पैसों के बदले मॉडल्स से गंदा काम कराती थी फेमस एक्ट्रेस

इसके बाद आरोपी के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. खबरों की मानें तो बाबुल को शहर की एक अदालत में पेश किया गया था जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बता दें कि भोजपुरी सिंगर की उम्र महज 21 साल के हैं. 

भोजपुरी एक्ट्रेस पर लगा था सैक्स रैकेट चलाने का आरोप

अप्रैल में फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 24 साल की एक्ट्रेस पर लड़कियों (मॉडल्स) को वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप है. पुलिस ने अदाकारा को रंगे हाथों पकड़कर तीन मॉडल्स को रेस्क्यू भी किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement