Advertisement

Amrapali Dubey ने इस एक्टर की वजह से नहीं की शादी! खोले अपने दिल के राज

Amrapali Dubey भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. साल 2014 में Dinesh Lal Yadav के साथ फिल्म निरहुआ रिक्शावाला से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं आम्रपाली ने खुद को आखिर शादीशुदा जिंदगी से दूर क्यों रखा है, इसका खुलासा वो काफी बार कर चुकी हैं.

Amrapali Dubey ने इस एक्टर की वजह से नहीं की शादी! खोले अपने दिल के राज

Bhojpuri Star Amrapali Dubey: भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने भाजपुरी में कई हिट फिल्मों में काम किया है. यूपी बिहार में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है पर लोगों के मन में बस एक ही सवाल रहता है कि आम्रपाली ने अभी तक शादी क्यों नहीं की. हालांकि आम्रपाली और निरहुआ (Amrapali-Nirahua) को लेकर ये अफवाह रही हैं कि दोनों ने चोरी छुपे शादी कर ली है पर ऐसा नहीं है. निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं पर आम्रपाली अब तक सिंगल हैं. 

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर किया है पर उनकी जोड़ी निरहुआ के साथ सबसे ज्यादा जमी.दोनों ने कई हिट फिल्मों में काम किया है. उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है और दोनों अक्सर एकसाथ नजर आते हैं. दोनों को लेकर काफी बार ये अफवाह भी उड़ी कि वो रिलेशनशिप में हैं और एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. यही नहीं उनकी शादी को लेकर भी कई बार अफवाह उड़ चुकी है. खास बात ये रही कि आम्रपाली दुबे की पहली भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी थी जिसमें उनके साथ निरहुआ लीड रोल में थे.

कई बार आम्रपाली अपनी शादी को लेकर कहती नजर आई हैं कि अभी तक उन्हें उनके पसंद का कोई लड़का मिला नहीं है. जिस दिन उन्हें लड़का मिल जाएगा वो शादी कर लेंगी. निरहुआ को लेकर आम्रपाली कहती आई हैं कि वो दोनों अच्छे दोस्त हैं. उनके बीच बहुत ही अच्छा तालमेल है. वहीं निरहुआ को लेकर एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनके जैसा लाइफ पार्टनर मिलना बड़े सौभाग्य की बात होगी. 

कुछ समय पहले आम्रपाली दुबे और निरहुआ की शादी की फोटो और वीडियो सामने आईं थी जो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई थी. आम्रपाली और निरहुआ नेपाली दूल्हा-दुल्हन के लुक में नजर आ रहे थे. हालांकि बाद में ये साफ हो गया कि दोनों ने शादी नहीं की. दरअसल आम्रपाली दुबे और निरहुआ अपनी एक फिल्म की शूटिंग को लेकर नेपाल में थे और फिल्म के कई लोकेशन नेपाल में ही फिल्माए जा रहे थे. आम्रपाली और निरहुआ का ये फोटो-वीडियो इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का है.

ये भी पढ़ें: Khesari और Aamrapali की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज, कुछ ही देर में हुए एक मिलियन व्यूज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement