Advertisement

Akshara Singh ने Baba Bageshwar के सामने गाया गाना, वीडियो देखकर इंप्रेस हुए फैंस

Akshara Singh ने Baba Bageshwar के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गाना गाती दिखाई दे रही हैं.

Akshara Singh ने Baba Bageshwar के सामने गाया गाना, वीडियो देखकर इंप्रेस हुए फैंस

Akshara Singh Meets Baba Bageshwar: बाबा बागेश्वर से मिलीं अक्षरा सिंरा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन (Bhojpuri Actress) और बिग बॉस फेम अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और वो अपने फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करके सुर्खियों में बनी रही हैं. वहीं, एक बार फिर से उनके लेटेस्ट पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. इस पोस्ट में उन्होंने बाबा धीरेंद्र शास्त्री के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो उनके दरबार में बैठकर गाना गाती दिखाई दे रही हैं. अक्षरा ने अपने इस पोस्ट में बाबा बागेश्वर (Baba Bageshwar) की तारीफों के पुल बांध डाले हैं.

बीते दो दिनों से बाबा बागेश्वर का दरबार पटना में आधी रात को लग रहा है और यहां उन्हें मानने वालों की भीड़ लगी हुई है. बुधवार को यहां उनके आखिरी दिन पर कई श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे. इसी बीच मशहूर भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह भी उनसे मिलने और आशीर्वाद लेने उनके सामने पहुंचीं. उन्होंने इस मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और उनके गुणगान गाए हैं. अक्षरा ने बाबा बागेश्वर को अपना गाना भी सुनाया. वीडियो में एक्ट्रेस 'मैं शरण तिहारी, लाज रखियो मां इस दुखिया की शरण तिहारी' गाती दिखाई दे रही हैं. यहां देखें वायरल हो रहा एक्ट्रेस का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Akshara Singh ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस के पति से गुपचुप रचा ली शादी? फोटो जमकर हो रही वायरल

एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गया है. कई लोगों ने एक्ट्रेस के गीत की तारीफ की हैं. वहीं, ये वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में बाबा बागेश्वर की तारीफें की हैं. उन्होंने लिखा- 'जिनको दुनिया सुनती है, उन्होंने मुझे सुन लिया, बहुत बड़ी बात है. एक्ट्रेस के वीडियो में उनके साथ उनके पिता बिपिन सिंह तथा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी नजर आ रहे हैं. वे भी बाबा बागेश्वर के दर्शन को पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri सिंगर का भरी महफिल में हुआ अपमान, अक्षरा सिंह ने निकाली भड़ास

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement