Advertisement

NIRF 2024 की यूनिवर्सिटी रैंकिंग में क्यों टॉप 5 में नहीं है दिल्ली यूनिवर्सिटी?

NIRF 2024 की रैंकिंग में दिल्ली यूनिवर्सिटी के 4 कॉलेज तो टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं लेकिन डीयू खुद पीछे रह गया है. आखिर किन वजहों से NIRF यूनिवर्सिटी रैंकिंग में यह विश्वविद्यालय पीछे है, आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं...

Latest News
NIRF 2024 की यूनिवर्सिटी रैंकिंग में क्यों टॉप 5 में नहीं है दिल्ली यूनिवर्सिटी?

DU Admission 2026 (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क जारी कर दिया है. इसके जरिए देशभर के यूनिवर्सिटी और कॉलेज को अलग-अलग मापदंडों पर मापकर इसकी रैंकिंग जारी की जाती है. पिछली कई बार की तरह इस बार भी बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज ने बाजी मारी है और पहले नंबर पर जगह बनाई है.

यह भी पढ़ें-  Hindu College है देश का बेस्ट कॉलेज, NIRF Ranking में टॉप 10 में है कौन-कौन?

11वें से चढ़कर छठे पायदान पर पहुंचा DU
हालांकि दिल्ली यूनिवर्सिटी टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई और इस लिस्ट में छठे नंबर पर मौजूद है. लेकिन पिछले साल की तुलना में देखें तो इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में सुधार जरूर हुआ है. NIRF 2023 की रैंकिंग में दिल्ली यूनिवर्सिटी 11वे नंबर पर थी और इस बार पांच पायदान चढ़कर छठे नंबर पर आ गई है.

DU के ये 4 कॉलेज हैं देश में बेस्ट
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए NIRF की कॉलेज की टॉप रैंकिंग में जगह बनाई है. डीयू के हिंदू कॉलेज, मिरांडा हाउस, सेंट स्टीफंस कॉलेज और आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज ने टॉप 5 में जगह बनाई है. फिर आखिर दिल्ली यूनिवर्सिटी ही एनआईआरएफ रैंकिंग में क्यों पीछे रह गया?

यह भी पढ़ें- NIRF Ranking 2024: IISc Bangalore है देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी, जानें टॉप 10 में किसने बनाई जगह

NIRF रैंकिंग में किसी भी संस्थान को 5 पैरामीटर्स पर परखा जाता है. ये पैरामीटर्स कुछ इस तरह से हैं-
1. टीचिंग, लर्निंग और रिसोर्स
2. रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस
3. ग्रेजुएशन आउटकम
4.आउटरीच एंड इन्क्लूसिवटी
5. परसेप्शन

क्यों NIRF रैंकिंग में पीछे रह गया DU?
NIRF 2024 की रैंकिंग में दिल्ली यूनिवर्सिटी का इन मापदंडों पर स्कोर बाकी 5 यूनिवर्सिटी से कम है इसलिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज, जेएनयू, जामिया मिलिया इस्लामिया,  मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन और बीएचयू उससे आगे निकल गए और टॉप 5 में जगह बना पाए. हालांकि इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि NIRF रैंकिंग किसी भी संस्थान के प्रदर्शन का एक मापदंड है सिर्फ इसके जरिए किसी यूनिवर्सिटी की समग्र गुणवत्ता और प्रभाव के बारे में नहीं समझा जा सकता. भविष्य में इस रैंकिंग में टॉप 5 में आने के लिए डीयू को एनआईआरएफ के मापदंडों में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करके काम करने की जरूरत होगी.

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement