Advertisement

यूपी कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव करेगी, यूपी विधानसभा जाने से कार्यकर्ताओं को रोका, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका, कांग्रेस ने विधानसभा के घेराव का आह्वान किया है, कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया | जेवर एयरपोर्ट के पास संदिग्ध ड्रोन से हड़कंप, एयरपोर्ट के पास 2-3 दिन से उड़ रहे हैं ड्रोन, यूपी- जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने पुलिस में शिकायत दी, एयरपोर्ट का इलाका नो ड्रोन जोन घोषित है | दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे, EC अधिकारियों से शिकायत करेंगे SP विधायक, फॉर्म-7 के दुरुपयोग की शिकायत करेगी SP | वाराणसी- मदरसे में चल रहा अवैध बूचड़खाना, विरोध करने पर ABVP कार्यकर्ताओं को धमकी, AVBP ने चेतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, ABVP ने बूचड़खाने में गाय काटने का आरोप लगाया, काशी विश्वनाथ धाम के पास बूचड़खानों पर प्रतिबंध है

UP PCS Exam 2024 टला, अब 27 अक्टूबर नहीं दिसंबर में इस दिन हो सकता है प्रि-एग्जाम

UPPSC PCS Exam 2024: उत्तर प्रदेश की राज्य प्रशासनिक सेवा में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार आदि बनन के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा पहले 3 जून और 24 अक्टूबर को आयोजित होनी थी.

Latest News
UP PCS Exam 2024 टला, अब 27 अक्टूबर नहीं दिसंबर में इस दिन हो सकता है प्रि-एग्जाम
Add DNA as a Preferred Source

UPPSC PCS Exam 2024: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2024 (UP PCS 2024) की प्रारंभिक परीक्षा टल गई है. यह परीक्षा पहले इस साल जून और फिर अक्टूबर में कराई जानी प्रस्तावित थी. इसके लिए 27 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन अब यह एग्जाम दिसंबर के मध्य में आयोजित किया जाएगा. इस बात की जानकारी आयोग के एग्जाम कंट्रोलर हर्ष देव ने दी है. 

इस दिन आयोजित हो सकती है परीक्षा

एग्जाम कंट्रोलर हर्ष देव ने बताया कि पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा (UP PCS Pre Exam 2024) का आयोजन इस बार दिसंबर महीने में कराने का निर्णय लिया गया है. परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर तक करा लिया जाएगा. फिलहाल परीक्षा के लिए 7 और 8 दिसंबर की संभावित तारीखें तय की गई हैं.

परीक्षा कैलेंडर में दी गई थीं ये तारीख

इस साल उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने जो परीक्षा कैलेंडर जारी किया था, उसमें पीसीएस प्रि एग्जाम के लिए दो तारीखें तय की गई थीं. आयोग ने ये परीक्षा 3 जून और फिर 27 अक्टूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया था. इन तारीखों पर एग्जाम नहीं हो पाया था. अब नई तारीख तय की गई है.

क्या है यूपी पीसीएस एग्जाम

यूपी पीसीएस एग्जाम ठीक उसी तरह की परीक्षा है, जैसी, UPSC की सिविल सर्विसेज परीक्षा होती है. UPSC एग्जाम को पास करने पर जहां लोग IAS अफसर बनते हैं, जो जिलाधिकारी या उसके समान पदों पर तैनात होते हैं. वहीं, UPPSC एग्जाम को पास करने पर PCS अफसर बनते हैं, जो उपजिलाधिकारी, अपर सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार जैसे पदों पर नियुक्त होते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement