Advertisement

IAS-IPS नहीं बनना चाहतीं UPSC टॉपर Zinnia Aurora, समाज सेवा ने दिखाई सिविल सेवा की राह, जानें किस स्कूल-कॉलेज से की है पढ़ाई

आज हम आपको जिस शख्स से मिलाने जा रहे हैं उन्हें समाज सेवा में काफी दिलचस्पी है. वह अपना एक एनजीओ चलाती हैं और यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने 156वीं रैंक हासिल की है, पढ़ें जीनिया अरोड़ा की सफलता की कहानी

Latest News
IAS-IPS नहीं बनना चाहतीं UPSC टॉपर Zinnia Aurora, समाज सेवा ने दिखाई सिविल सेवा की राह, जानें किस स्कूल-कॉलेज से की है पढ़ाई

Zinnia Aurora

Add DNA as a Preferred Source

कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं होती. एक सिक्का तो तबीयत से उछालो यारों...अगर आपमें कुछ कर गुजरने का जज्बा है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता. आज हम आपको जिस शख्स से मिलाने जा रहे हैं उन्हें समाज सेवा में काफी दिलचस्पी है. वह अपना एक एनजीओ चलाती हैं और यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने 156वीं रैंक हासिल की है और वह भारतीय विदेश सेवा में जाकर डिप्लोमैट बनना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें- फेमस टीवी शो 'सिया के राम' एक्टर कैसे UPSC क्रैक कर बने IPS अधिकारी? IIT खड़गपुर से की है पढ़ाई

हम बात कर रहे हैं जीनिया अरोड़ा की जिनका यूपीएससी 2024 का रिजल्ट आने के बाद काफी इंटरव्यू वायरल हो रहा है. जीनिया ब्यूरोक्रैट्स के परिवार से आती हैं और उनके माता-पिता दोनों की सिविल सर्वेंट हैं. अपने पैरेंट्स को देखकर ही उनकी भी सिविल सेवा में शामिल होने में दिलचस्पी जागी. उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ ही अपनी यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और साल 2025 में उन्हें अपनी मेहनत का फल तब मिला जब यूपीएससी 2024 का रिजल्ट जारी हुआ और उन्हें 156वीं रैंक हासिल हुई.

यह भी पढ़ें- कौन हैं भारत की पहली दृष्टिहीन महिला IAS अफसर? 2 बार क्रैक की UPSC, बिना कोचिंग इस स्ट्रैटजी से की तैयारी

सेंट स्टीफंस से पढ़ी हैं जीनिया

जीनिया की स्कूलिंग दिल्ली के प्रतिष्ठित माने जानी वाली संस्कृति स्कूल से हुई है. वह बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही हैं इसलिए उन्होंने लगभग हर क्लास में टॉप किया है. स्कूली शिक्षा खत्म होने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की है. यहां से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस एंड गवर्नमेंट, इकोनॉमिक्स के साथ बैचलर ऑफ आर्ट्स किया है. वह कॉलेज में भी अपनी बैच की टॉपर रही हैं  साथ ही वह स्टूडेंट काउंसिल की रिप्रजेंटेटिव भी रही हैं.

कॉलेज के दिनों में ही उनपर समाज सेवा का जुनून सवार हो गया था. अपने इस जुनून को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पीसएक्स नाम का एक एनजीओ भी शुरू किया. यह एनजीओ संयुक्त राष्ट्र और दुनिया भर की विभिन्न सरकारों के साथ सहयोग करता है. यह एक अंतरराष्ट्रीय मैत्री और शांति संगठन है जो सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व और सकारात्मक बहुमुखी विकास के नैतिक मूल्यों के लिए प्रयास करने का संकल्प लेता है.

यह भी पढ़ें- किस स्कूल में पढ़ती हैं मुकेश अंबानी की नातिन आदिया पीरामल? जानें हर महीने कितनी लगती है फीस

यूपीएससी इंटरव्यू में मिले 206 मार्क्स

अगर जीनिया के यूपीएससी मार्क्स की बात करें तो यूपीएससी 2024 की परीक्षा में उन्हें 2025 में से 973 मार्क्स हासिल हुए हैं. उन्हें लिखित परीक्षा में 767 और इंटरव्यू में 206 मार्क्स हासिल हुए हैं. जीनिया की यूपीएससी में सफलता की कहानी सामाजिक परिवर्तन के जुनून और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण का एक आदर्श मिश्रण है. उनकी कहानी यह सिखाती है कि अगर हमारे दिल में कुछ पाने का जुनून है और उसके लिए हम अपना 100 फीसदी एफर्ट दे रहे हैं तो देर से ही सही, हमें वह मंजिल जरूर हासिल होगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement