Advertisement

UGC NET Exam: NTA ने जारी की यूजीसी नेट परीक्षा की नई डेट, जानें कहां और कैसे चेक करें तारीख

UGC NET Exam Date Sheet: देशभर के स्नातक कॉलेजों में शिक्षक बनने से लेकर पीएचडी करने तक के लिए जरूरी यूजीसी नेट एग्जाम का इंतजार सभी युवाओं को रहता है. अब यह परीक्षा 15 जनवरी के बजाय नई तारीखों पर दो दिन में आयोजित होगी.

Latest News
UGC NET Exam: NTA ने जारी की यूजीसी नेट परीक्षा की नई डेट, जानें कहां और कैसे चेक करें तारीख
Add DNA as a Preferred Source

UGC NET Exam Date Sheet: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की तरफ से पूरे देश के स्नातक कॉलेज व यूनिवर्सिटीज में शिक्षक बनने के लिए यूजीसी नेट परीक्षा  (UGC NET Exam) का आयोजन होना है. पोंगल और मकर संक्रांति त्योहारों के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 15 जनवरी को होने वाली यह परीक्षा स्थगित कर दी है. अब यह एग्जाम एक दिन के बजाय दो तारीखों पर 21 जनवरी और 27 जनवरी को आयोजित किया जाएगा. इसकी रिवाइज्ड डेट मंगलवार देर रात जारी कर दी गई है, जिसे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.ac.in पर चेक किया जा सकता है.

जल्द जारी हो जाएगा एडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट पर दोनों तारीख को होने वाले एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी किया गया है. 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक उर्दू, मलयालम, क्रिमिनोलॉजी, फोक लिटरेचर और इंडियन नॉलेज सिस्टम जैसे विषयों की परीक्षा होगा. इसके बाद 27 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संस्कृत, मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म, जापानीज, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, लॉ और नेपाली आदि विषयों की परीक्षा होगी. NTA अब जल्द ही इन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी, जिसके लिए सभी कैंडिडेट को नोटिफिकेशंस पर नजर रखने के लिए कहा गया है. 

यह है रिवाइज्ड डेटशीट

Date Sheet

3 जनवरी को शुरू हो गई थी परीक्षा
यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा हर साल जून और दिसंबर में दो बार आयोजित होती है. कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और JRF के लिए इस योग्यता परीक्षा का इस बार दिसंबर 2024 के बजाय आयोजन जनवरी में आयोजित किया जा रहा है. देशभर में अलग-अलग सेंटर पर 85 विषयों के लिए होने वाली परीक्षा दो शिफ्ट में 3 जनवरी को शुरू हुई थी. पहले तय कार्यक्रम के हिसाब से इसे 15 जनवरी को खत्म होना था, लेकिन 15 जनवरी को होने वाली परीक्षा सोमवार को अचानक स्थगित कर दी गई थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement