Advertisement

Punajb Board 12th Result 2023: सुजान कौर ने 500 में से 500 नंबर के साथ किया पंजाब टॉप, 92.47% स्टूडेंट हुए पास

PSEB 12th 2023 Topper Sujan Kaur: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की कक्षा 12वीं में 92.47% स्टूडेंट पास हुए हैं. रिजल्ट को pseb.org लिंक पर चेक किया जा सकता है.

Punajb Board 12th Result 2023: सुजान कौर ने 500 में से 500 नंबर के साथ किया पंजाब टॉप, 92.47% स्टूडेंट हुए पास

PSEB 12th 2023 Topper List

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Punjab School Education Board Result 2023-

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा-12 के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट (PSEB 12th Result 2023) बुधवार को घोषित कर दिया है. मानसा के सार्दुलगढ़ स्थित दशमेश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सुजान कौर ने इतिहास रचते हुए 500 में से 500 नंबर हासिल किए हैं और पूरे राज्य में 100% रिजल्ट के साथ टॉप किया है. दूसरे नंबर पर 500 में 498 अंक के साथ 99.60% रिजल्ट वाली बठिंडा के एमएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की श्रेया सिंगला रहीं हैं, जबकि 500 में से 497 अंक के साथ 99.40% रिजल्ट वाली नवप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है. ये तीनों ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की छात्राएं हैं. कक्षा-12 में कुल 92.47% छात्र पास हुए हैं, जिसमें 96.91% पासिंग स्टूडेंट्स के साथ गुरदासपुर जिला सबसे अव्वल रहा है. बरनाला जिले में सबसे कम 80.47% स्टूडेंट पास हुए हैं. छात्र Punjab Board की आधिकारिक वेबसाइट pseb.org और pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट (PSEB 12th Result) ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं.

3 लाख स्टूडेंट्स में से 3,637 हुए फेल

इस साल एग्जाम में करीब 3 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे, जिनमें से 3,637 फेल हो गए हैं. कुल 18,569 स्टूडे्ंट्स की कंपार्टमेंट आई है. पासिंग परसंटेज की बात की जाए तो इस बार रिजल्ट में पिछले साल के मुकाबले कुल 3 फीसदी की गिरावट आई है. पिछले साल 95.99% रिजल्ट रहा था, जबकि इस बार 92.47%   पिछले साल के मुकाबले पास प्रतिशत में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है. वर्ष 2022 में बोर्ड ने 95.99 प्रतिशत का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, जो इस वर्ष घटकर 92.47% रह गया है.

लड़कियां रहीं हैं लड़कों से आगे

इस बार रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है. पंजाब बोर्ड के कक्षा 12 रिजल्ट में 95.47% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 90.14 रहा है. सबसे ज्यादा 98.68% स्टूडेंट साइंस स्ट्रीम में पास हुए हैं, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 98.30%, ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 90.62% और वोकेशनल स्ट्रीम में 84.66% स्टूडेंटस पास हुए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement