Advertisement

BPSC Success Story: पिता मजदूर और मां धोती थीं पुलिस की वर्दी, बेटे ने राजस्व अधिकारी बन पलट दी परिवार की किस्मत

BPSC Success Story: वैशाली के धर्मेंद्र कुमार ने विपरीत परिस्थितियों में BPSC पास कर राजस्व अधिकारी का पद पाया है. मां ने 20 साल पुलिस की वर्दी धोकर बेटे के अफसर बनने का सपना पूरा किया.

Latest News
BPSC Success Story: पिता मजदूर और मां धोती थीं पुलिस की वर्दी, बेटे ने राजस्व अधिकारी बन पलट दी परिवार की किस्मत

Image Credit; Social media

Add DNA as a Preferred Source

बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा बाजार से एक ऐसी सफलता की कहानी सामने आई है, जिसने साबित कर दिया है कि बुलंद हौसलों के आगे गरीबी भी हार मान लेती है. साधारण परिवार के धर्मेंद्र कुमार ने BPSC की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर राजस्व अधिकारी का पद हासिल किया है.

मां का 20 साल का संघर्ष और पिता की मेहनत

धर्मेंद्र के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते रहे हैं, वहीं उनकी मां रेखा देवी पिछले 20-25 वर्षों से जंदाहा थाने में पुलिसकर्मियों के कपड़े धोने का कार्य कर रही हैं. मां ने अपनी पूरी कमाई बेटे की शिक्षा के लिए समर्पित कर दी. धर्मेंद्र ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मां के कड़े संघर्ष और स्थानीय पुलिसकर्मियों के सहयोग को दिया है.

थाने में हुआ ऐतिहासिक सम्मान

बेटे की सफलता पर मां रेखा देवी भावुक हो गईं. उन्होंने बताया कि जंदाहा थाने के स्टाफ ने हमेशा उन्हें संबल दिया. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जंदाहा सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने धर्मेंद्र को थाने में सम्मानित किया. पूरे गांव में जश्न का माहौल था और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला.

ये भी पढ़ें- बेटा बिस्तर पर था, मां पढ़ रही थी JEE की कोचिंग... फिर आया ऐसा रिजल्ट जिसने सबको भावुक कर दिया

अगला लक्ष्य: मां को खाकी वर्दी में गर्व महसूस कराना

राजस्व अधिकारी बनने के बाद भी धर्मेंद्र के इरादे अडिग हैं. उन्होंने साझा किया कि उनका अगला लक्ष्य BPSC के जरिए DSP बनना है. उनका सपना है कि जो मां वर्षों से दूसरों की खाकी वर्दी धो रही है, वह एक दिन अपने बेटे को खाकी वर्दी में देख सके और गर्व महसूस कर सके. धर्मेंद्र की यह कहानी आज पूरे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement