Advertisement

मेडिकल और इंजीनियरिंग दोनों में थी दिलचस्पी, JEE में 99 पर्सेंटाइल तो NEET में मिले 590 मार्क्स, अब यहां कर रहीं पढ़ाई

आज हम आपको उस लड़की से मिलवाने जा रहे हैं जिसने मेडिकल और इंजीनियरिंग दोनों स्ट्रीम के अपने जुनून की वजह से पढ़ने के लिए काफी अनूठे कोर्स का चुनाव किया. जानें हैदराबाद की मिनकुरी रिधिमा रेड्डी की कहानी

Latest News
मेडिकल और इंजीनियरिंग दोनों में थी दिलचस्पी, JEE में 99 पर्सेंटाइल तो NEET में मिले 590 मार्क्स, अब यहां कर रहीं पढ़ाई

Minkuri Ridhima Reddy IIT Madras

Add DNA as a Preferred Source

मेडिकल और इंजीनियरिंग दोनों ही अपने आप में पढ़ाई के लिए कठिन फील्ड है. लेकिन आज हम आपको ऐसी लड़की से मिलवाने जा रहे हैं जिन्हें दोनों ही क्षेत्रों में  दिलचस्पी थी और वह किसी एक स्ट्रीम को छोड़ना नहीं चाहती है. आज वह ऐसे कॉम्बिनेशन से पढ़ाई कर रही हैं जिसने उनकी यह जिद पूरी की. यह कहानी है हैदराबाद की स्टूडेंट  मिनकुरी रिधिमा रेड्डी की जो आज आईआईटी मद्रास में मेडिकल साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से पढ़ाई कर रही हैं. यह अनूठा कोर्स दोनों ही फील्ड का कॉम्बिनेशन है जिससे स्टूडेंट्स को एक साथ मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई का मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें- इस स्कूल में एकसाथ पढ़ती थीं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, तस्वीरें देख याद आ जाएगा बचपन

कौन हैं मिनकुरी रिधिमा रेड्डी?

रिधिमा मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली हैं. यहीं से उन्होंने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की है.  इसके बाद वह अपनी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए जॉनसन ग्रामर स्कूल चली गईं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्हें 2023 में आईआईटी मद्रास में एडमिशन मिला और फिलहाल यहां सेकेंड ईयर की स्टूडेंट हैं. वह आईआईटी मद्रास में iGEM (इंटरनेशनल जेनेटिकली इंजीनियर्ड मशीन) टीम का भी हिस्सा हैं. यह जेनेटिक इंजीनियरिंग से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करता है जिसका प्रदर्शन पेरिस के ग्रैंड जंबोरी में किया जाता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़े हैं ये 5 एक्टर्स, आज कोई है नेशनल क्रश तो कोई अपनी एक्टिंग का मनवा रहा लोहा

JEE के अलावा ये एंट्रेंस एग्जाम भी किए पास

रिधिमा 2023 में JEE Mains, JEE Advanced, NEET UG, BITSAT और VITEEE जैसे कई एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुई थीं और उन्होंने इन सभी में अच्छा स्कोर किया.  उन्हें JEE Mains में 99 प्रतिशत और NEET UG में लगभग 590 मार्क्स हासिल हुए. उनकी JEE Advanced रैंक लगभग 10,000 थी. हालांकि वह मेडिकल और इंजीनियरिंग में से किसी एक को चुनने में कंफ्यूज थीं और ऐसे विकल्प की तलाश में थीं जिससे वह दोनों की एकसाथ पढ़ाई कर सकें.

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ जेल में बंद 5 कैदियों ने पास की यूपी बोर्ड की परीक्षा, जानें कैसे करेंगे आगे की पढ़ाई

इसी दौरान रिधिमा को आईआईटी मद्रास में मेडिकल साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के बारे में पता चला और उन्होंने IISER एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) देने का फैसला किया. इस एग्जाम में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और फिर उन्हें आईआईटी मद्रास में एडमिशन मिला और अब वह मेडिकल और इंजीनियरिंग को पढ़ने के अपने सपने को पूरा किया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement