एजुकेशन
JKBOSE 11th Result 2024: जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा-11 का प्राइवेट और बाई-एनुअल एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है.
JKBOSE 11th Result 2024: जम्मू्-कश्मीर में हायर सेकेंडरी पार्ट-1 (कक्षा-11) एग्जाम का रिजल्ट घोषित हो गया है. जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Jammu and Kashmir Board of School Education) ने यह रिजल्ट जारी करते हुए कहा है कि जो छात्र बोर्ड एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना रिजल्ट उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर सकते हैं.
कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कहा है कि JKBOSE 11th Result 2024 को उसकी ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in पर चेक किया जा सकता है. JKBOSE Higher Secondary Part-1 (Class 11th) Exam 2024 का आयोजन 6 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किया गया था. यह एग्जाम सुबह 10 बजे से सिंगल शिफ्ट में आयोजित किया गया था. इसके बाद अब इसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इससे पहले एग्जाम 24 सितंबर को खत्म होने थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के कारण उन्हें पोस्टपोन करते हुए 3 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था. इसके चलते 17, 19 और 24 अक्टूबर को होने वाले एग्जाम्स को 27 सितंबर, 3 अक्टूबर और 29 सितंबर को शिफ्ट कर दिया गया था.
59 हजार छात्रों ने दिया था एग्जाम
जम्मू-कश्मीर बोर्ड की तरफ से घोषित रिजल्ट में पासिंग परसेंटेज 46% रहा है. कुल 59,179 छात्रों ने एग्जाम में शिरकत की थी, जिनमें से 27,210 छात्र पास हो गए हैं. पास होने वालों में 43% लड़के हैं और 50% लड़कियां हैं. आर्ट्स स्ट्रीम में 37% लड़के व 44% लड़कियां हैं, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 48% लड़के और 55% लड़कियां हैं. साइंस स्ट्रीम में 57% लड़के और 61% लड़कियां पास हुई हैं.
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.