Advertisement

JEE Advanced 2024 के लिए कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?

JEE Advanced 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो यहां पढ़ें अपने काम की खबर...

JEE Advanced 2024 के लिए कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?

JEE Advanced 2024 Registration

Add DNA as a Preferred Source

JEE Advanced 2024 Registration: JEE Main Result 2024 Session 2 का रिजल्ट जारी हो चुका है. अगर आप भी कट ऑफ की रेस में शामिल हैं तो JEE Advanced 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. JEE एडवांस के लिए 27 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. वहीं आईआईटी मद्रास ने फॉरेन नेशनल स्टूडेंट्स के लिए JEE Advance 2024 की रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है.

कैसे करें JEE Advanced 2024 Registration-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.nic.in पर जाएं.
- यहां आपको JEE Advanced 2024 रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
- अब दिए गए सारे दिशानिर्देशों को पढ़कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ें.
- पूछी गई जानकारियां भरकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर लें.
- भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें.


ये भी पढ़ें- कैसे चेक करें JEE Main Result 2024?


JEE Advanced 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 7 मई शाम 5 बजे तक है. 17 मई के बाद से स्टूडेंट्स JEE Advance 2024 के एडमिट कार्ड्स डाउनलोड कर पाएंगे. JEE Advanced 2024 की परीक्षा 26 मई 2024 को 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. वहीं पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 तक होगा. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है.. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement