एजुकेशन
क्या आप जानते हैं कि मुंबई के फेमस स्कूल धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन कैसे मिलता है और यहां की फीस कितनी है? यहां जानें सबकुछ...
मुंबई के धीरूभाई स्कूल में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बच्चे पढ़ते हैं. अक्सर इस स्कूल से आराध्या बच्चन, तैमूर अली खान, अबराम खान के प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करने की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसे में लोगों में मन में अक्सर यह सवाल आता है कि आखिर इस स्कूल में एडमिशन कैसे मिलता है और इसकी फीस कितनी है?
यह भी पढ़ें- कौन हैं गूगल के CEO सुंदर पिचाई की वाइफ अंजलि? पति से कम नहीं रुतबा, जानें प्रोफेशन
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना साल 2003 में हुई थी. देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी इसकी संस्थापक और अध्यक्ष हैं और उनकी बेटी ईशा अंबानी पीरामल इस स्कूल के वाइस चेयरपर्सन का पद संभाल रही हैं. इस स्कूल में करीब 1087 स्टूडेंट्स हैं, जिन्हें करीब 187 टीचर्स पढ़ाते हैं जिनमें से कुछ विदेशी टीचर्स भी हैं.
यह भी पढ़ें- किस स्कूल में पढ़ती हैं महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस की बेटी? 10वीं की मार्कशीट वायरल
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में किंडरगार्टन के लिए ट्यूशन फीस 1,400,000 रुपये से लेकर 12वीं क्लास के लिए 2,000,000 रुपये तक है. इस फीस में किताबें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, ट्रैवल और दूसरी सुविधाओं के खर्च शामिल हैं. सुविधाओं की बात करें तो स्कूल में 38,200 किताबें, 40 जर्नल और मैगजीन, 1600 मल्टीमीडिया (सीडी/डीवीडी/ऑडियो कैसेट) और 16 ऑनलाइन डेटाबेस के साथ एक लर्निंग सेंटर है. इसमें एलईडी लाइटिंग, एयर-कंडीशनिंग टाइमटेबल, सौर ऊर्जा से चलने वाले वॉटर हीटर, जल संरक्षण प्रयास और बेकार कागज प्रबंधन जैसी ऊर्जा संरक्षण पहल हैं.
यह भी पढ़ें- पहलगाम से कितना दूर है IAS अतहर आमिर खान का घर? खूबसूरत है नदियों-जंगलों के बीच बर्फीली घाटियों का नजारा
इस स्कूल में एडमिशन लेने के लिए इसके ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करना होता है. हालांकि पैरेंट्स को एडमिशन के लिए अप्लाई करने से पहले इस क्लास के लिए पात्रता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए. आवेदन के बाद एप्लिकेंट्स को एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना होता है. एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए 5,000 रुपये का शुल्क देना होता है. एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर एडमिशन के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाती है. एक बार स्टूडेंट जब एंट्रेंस एग्जाम पास कर लेता है तो उसे इंटरैक्टिव सेशन में भाग लेने के लिए बुलाया जाता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से