एजुकेशन
GSEB 12th Class Results: गुजरात बोर्ड ने बताया है कि छात्र अपने मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर जाकर चेक कर सकते हैं.
डीएनए हिंदी: गुजरात बोर्ड के छात्र जिस दिन का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार आज वह दिन आ गया है. बोर्ड ने 12वीं कक्षा के आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट (GSEB HSC Result 2023) आज ही सुबह 8 बजे घोषित कर दिए हैं. बोर्ड ने बताया है कि छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर जाकर अपना-अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. गुजरात बोर्ड ने इससे पहले 2 मई को 12वीं विज्ञान परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था.
गौरतलब है कि गुजरात एसएससी और एचएससी विज्ञान के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं. इस साल गुजरात बोर्ड की 12वीं कक्षा के साइंस रिजल्ट में 65.58 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. ग्रुप ए का कुल पास प्रतिशत 72.27 प्रतिशत और ग्रुप बी का 61.71 प्रतिशत रहा है. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट क्या रह सकता है.
बता दें कि छात्र वेबसाइट के अलावा अपना रिजल्ट व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजकर भी देख सकते हैं. बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक छात्रों की मार्क शीट, सर्टिफिकेट और एसआर को विद्यालय भेजने की सूचना बाद दिया जाएगा.
NCERT की किताब से हटा 'खालिस्तान', कक्षा-12 की किताब में था 'सिखों के लिए अलग देश' शब्द
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.