Advertisement

राष्ट्रीय पशु-पक्षी तो जानते हैं, लेकिन भारत का National Reptile क्या है?

क्या आप जानते हैं कि भारत का National Reptile क्या है और घने जंगलों और उष्णकटिबंधीय इलाकों में पाया जाने वाला यह जीव इतना खास क्यों है...

Jaya Pandey | Apr 08, 2026, 12:58 PM IST

1.भारत का राष्ट्रीय सरीसृप क्या है?

भारत का राष्ट्रीय सरीसृप क्या है?
1

भारत का राष्ट्रीय पशु शेर और राष्ट्रीय पक्षी मोर है, यह बात तो लगभग हर कोई जानता है. लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि भारत का राष्ट्रीय सरीसृप कौन है. घने जंगलों और उष्णकटिबंधीय इलाकों से भरपूर इस देश में एक ऐसा जीव पाया जाता है जो अपनी अनोखी बनावट और व्यवहार के कारण बाकी सभी सांपों से अलग है. यह जमीन पर रेंगने के साथ-साथ अपने शरीर का आगे का हिस्सा उठाकर सीधा खड़ा हो सकता है और सामने वाले को डराने के लिए फन फैला लेता है.
(Image Credit: AI)

Advertisement

2.दूसरे सांपों को खाता है कोबरा

दूसरे सांपों को खाता है कोबरा
2

भारत का ऑफिशियल National Reptile किंग कोबरा है. यह दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप माना जाता है और इसकी लंबाई लगभग 10 से 18 फीट तक हो सकती है. इसे हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह मुख्य रूप से दूसरे सांपों को खाता है, जिनमें कई विषैले सांप भी शामिल होते हैं. इस कारण यह प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है.
(Image Credit: Canva)

3.भारत में कहां पाया जाता है किंग कोबरा?

भारत में कहां पाया जाता है किंग कोबरा?
3

किंग कोबरा भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है. खासकर घने जंगलों और पानी के आसपास के इलाकों में इनका निवास होता है. पश्चिमी घाट के कर्नाटक के अगुम्बे, केरल और तमिलनाडु के अधिक वर्षा वाले क्षेत्र, पूर्वोत्तर भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के सुंदरबन, ओडिशा के सिमलीपाल और आंध्र प्रदेश के कुछ पहाड़ी इलाकों में यह पाया जाता है. इसके अलावा हिमालय की तलहटी वाले तराई क्षेत्रों में भी इसकी मौजूदगी देखी गई है.
(Image Credit: Canva)

4.घोंसला बनाता है किंग कोबरा

घोंसला बनाता है किंग कोबरा
4

इस सांप की एक खास बात यह है कि यह दुनिया का इकलौता ऐसा सांप है जो सच में घोंसला बनाता है. मादा किंग कोबरा सूखे पत्तों और टहनियों को इकट्ठा करके एक ढेर बनाती है और उसमें अपने अंडों को सुरक्षित रखती है. वह अंडों की तब तक रक्षा करती है जब तक वे फूट नहीं जाते. ऐसा व्यवहार सांपों में बहुत दुर्लभ है.
(Image Credit: Canva)

5.किंग कोबरा का जहर होता है खतरनाक

किंग कोबरा का जहर होता है खतरनाक
5

भले ही किंग कोबरा का विष प्रति बूंद सबसे ज्यादा शक्तिशाली नहीं होता, लेकिन यह एक बार में काफी मात्रा में विष छोड़ सकता है. इसका जहर नर्वस सिस्टम पर असर डालता है और बड़े जानवरों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है.  इसका जहर बेहद खतरनाक होता है और समय पर इलाज न मिले तो इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है.
(Image Credit: Canva)

6.बुद्धिमान सांपों में गिना जाता है किंग कोबरा

बुद्धिमान सांपों में गिना जाता है किंग कोबरा
6

किंग कोबरा को बुद्धिमान सांपों में गिना जाता है. यह अपने आसपास के माहौल को समझने और खतरे के अनुसार प्रतिक्रिया देने में सक्षम होता है. आमतौर पर यह इंसानों से दूर रहना पसंद करता है और तभी हमला करता है जब उसे खतरा महसूस होता है.
(Image Credit: Canva)

7.किंग कोबरा को कानून में मिला है संरक्षण

किंग कोबरा को कानून में मिला है संरक्षण
7

किंग कोबरा को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित किया गया है और यह अनुसूची II में शामिल है. इसके सामने सबसे बड़ा खतरा जंगलों की कटाई, आवास का नुकसान और अवैध शिकार है इसलिए इस अनोखे और महत्वपूर्ण जीव की सुरक्षा के लिए जागरूकता और संरक्षण दोनों बेहद जरूरी हैं.
(Image Credit: Canva)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement