एजुकेशन
Jaya Pandey | May 14, 2026, 05:08 PM IST
1.दुनिया के किन देशों से सबसे ज्यादा खाद्य तेल मंगवाता है भारत?

दुनियाभर में भारत खाद्य तेलों के सबसे बड़े आयातक देशों में से एक है. हमें अपनी घरेलू जरूरत का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करना पड़ता है. देश में खाद्य तेल की कुल मांग का करीब 55-60% हिस्सा बाहर के देशों से पूरा होता है. भारत बाहरी देशों से खासतौर से पाम ऑयल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल का आयात करता है. भारत हर साल लगभग 14 से 17 मिलियन टन खाद्य तेल आयात करता है, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा तेल खरीदार बना हुआ है.
(Image: AI Generated)
2.किस देश से आता है पाम ऑयल?

भारत को खाद्य तेल की आपूर्ति करने वाले देशों में इंडोनेशिया और मलेशिया टॉप पर हैं. ये दोनों देश भारत को पाम ऑयल निर्यात करते हैं. भारत के कुल खाद्य तेल आयात में पाम ऑयल की हिस्सेदारी लगभग 59% तक रहती है, क्योंकि यह दूसरे तेलों की तुलना में सस्ता होता है और फूड इंडस्ट्री में बड़े पैमाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है.
(Image Credit: Canva)
3.भारत को सोयाबीन का सबसे बड़ा निर्यातक कौन?

सोयाबीन तेल के मामले में अर्जेंटीना और ब्राजील भारत के सबसे बड़े तेल आयातक हैं. अर्जेंटीना लंबे समय से भारत को बड़े पैमाने पर सोया तेल भेजता रहा है, जबकि ब्राजील की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है. कई बार वैश्विक कीमतों और निर्यात शुल्क में बदलाव के कारण भारत इन देशों से आयात की मात्रा बढ़ा या घटा देता है. हाल के साल में रूस ने भी सोयाबीन तेल की आपूर्ति में अपनी मौजूदगी मजबूत की है.
(Image Credit: Canva)
4.भारत में किस देश से सबसे ज्यादा आता है सूरजमुखी का तेल?

सूरजमुखी तेल के लिए भारत पहले काफी हद तक यूक्रेन पर निर्भर था, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद सप्लाई चेन पर असर पड़ा है. इसके बाद रूस भारत के लिए सूरजमुखी तेल का एक बड़ा और भरोसेमंद सोर्स बनकर उभरा. हालांकि, यूक्रेन अब भी भारत को सूरजमुखी तेल की आपूर्ति करता है, लेकिन रूस की हिस्सेदारी हाल के साल में काफी बढ़ी है. इसके अलावा थाईलैंड और कुछ दूसरे देश भी सीमित मात्रा में पाम तेल और दूसरे खाद्य तेलों की आपूर्ति करते हैं.
(Image Credit: Canva)
5.भारत कैसे तय करता है कि किस देश से खरीदना है ऑयल?

भारत के खाद्य तेल बाजार में समय-समय पर बदलाव देखने को मिलते हैं. आयात शुल्क, वैश्विक कीमतें, मौसम, युद्ध और इंटरनेशनल सप्लाई चेन जैसे कारक तय करते हैं कि भारत किस देश से कितना तेल खरीदेगा. उदाहरण के लिए, जब पाम ऑयल सस्ता होता है तो भारत उसका आयात बढ़ा देता है, जबकि सोया या सूरजमुखी तेल महंगा होने पर आयात की रणनीति बदल जाती है.
(Image Credit: Canva)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.