Advertisement

दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म, लंबाई इतनी कि समा जाएं 15 फुटबॉल ग्राउंड

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म भारत में ही मौजूद है. यह प्लेटफॉर्म इतना लंबा है कि इसमें 15 फुटबॉल ग्राउंड समा सकते हैं...

Jaya Pandey | May 14, 2026, 12:21 PM IST

1.दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म

दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म
1

भारतीय रेलवे ने दुनिया की कई उपलब्धियां हासिल की है, जो लोगों को हैरान कर देती है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म भारत में ही मौजूद है. पहली नजर में तो यह प्लेटफॉर्म सामान्य स्टेशन प्लेटफॉर्म जैसा ही दिखता है, लेकिन जैसे-जैसे आप इस पर आगे बढ़ते हैं, इसकी लंबाई आपको हैरान कर देती है. 
(Image Credit: Wikimedia Commons)

Advertisement

2.भारत में कहां है यह रेलवे प्लेटफॉर्म?

भारत में कहां है यह रेलवे प्लेटफॉर्म?
2

दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कर्नाटक का श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुबली जंक्शन है. इसे आमतौर पर हुबली जंक्शन कहा जाता है. इसकी लंबाई  1.5 किलोमीटर से भी ज्यादा है. यह इतना लंबा है कि इसमें लगभग 15 फुटबॉल मैदान एक के बाद एक समा सकते हैं. इस उपलब्धि के कारण इस स्टेशन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपनी जगह बनाई.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

3.गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में है हुबली जंक्शन का नाम

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में है हुबली जंक्शन का नाम
3

इससे पहले दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के नाम था. इसकी लंबाई लगभग 1,366 मीटर थी. हालांकि, जनवरी 2023 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने हुबली प्लेटफॉर्म की लंबाई को ऑफिशियली वेरिफाई किया और इसने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 
(Image Credit: Wikimedia Commons)

4.आखिर क्यों इतना लंबा है हुबली जंक्शन का प्लेटफॉर्म?

आखिर क्यों इतना लंबा है हुबली जंक्शन का प्लेटफॉर्म?
4

यह विशाल प्लेटफॉर्म केवल रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं बनाया गया है बल्कि इसके पीछे एक बड़ी वजह है. दक्षिण पश्चिम रेलवे ने इसे यार्ड रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया है जिससे स्टेशन पर भीड़भाड़ कम हो, ट्रेनों के संचालन को अधिक सुरक्षित और तेज बनाया जा सके और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. इसकी खास बात यह है कि यह प्लेटफॉर्म बहुत लंबी ट्रेनों को आसानी से संभाल सकता है और जरूरत पड़ने पर एक ही समय में दो ट्रेनों के संचालन में भी मददगार साबित हो सकता है, जिससे परिचालन क्षमता बढ़ती है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

5.कर्नाटक के सबसे अहम रेलवे केंद्रों में से है एक

कर्नाटक के सबसे अहम रेलवे केंद्रों में से है एक
5

हुबली जंक्शन कर्नाटक के सबसे अहम रेलवे केंद्रों में गिना जाता है और यह बेंगलुरु, मुंबई, गोवा और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों को जोड़ने में भूमिका निभाता है. दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म इस बात का उदाहरण है कि भारतीय रेलवे तेजी से अपने बुनियादी ढांचे को आधुनिक बना रहा है, जिससे हर दिन लाखों यात्रियों को अधिक सुरक्षित, तेज और बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement