एजुकेशन
Jaya Pandey | Aug 07, 2026, 09:26 PM IST
1.भारत की पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर

महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत के झंडे गाड़ रही हैं. अब एक महिला ने इंडियन एयरफोर्स में खास मुकाम हासिल किया है. दरअसल, स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाली इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं.
(All Image Credit: ANI)
2.स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत इंडियन एयरफोर्स में हासिल किया खास मुकाम

इस उपलब्धि के साथ स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत देश की पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर और इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला टॉप गन फाइटर पायलट भी बन गई हैं. उनकी यह उपलब्धि इंडियन एयरफोर्स में महिलाओं की बढ़ती भूमिका की बानगी बयां करती है.
3.कितनी एजुकेटेड हैं स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत?

स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बरौनी के डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में भी काम किया. देश सेवा का सपना उन्हें प्राइवेट जॉब से इंडियन एयरफोर्स तक ले आया.
4.साल 2016 में भावना कांत ने यूं ली थी इंडियन एयरफोर्स में एंट्री

साल 2016 में भावना कांत इंडियन एयरफोर्स की फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुईं थी. यह वह ऐतिहासिक बैच थी जिसमें पहली बार महिलाओं को फाइटर पायलट बनने का मौका मिला था. इस बैच में उनके साथ अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह भी शामिल थीं. इन तीनों अधिकारियों ने इंडियन एयरफोर्स में महिलाओं के लिए नए मौकों का दरवाजा खोलकर इतिहास रच दिया था.
5.स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत के करियर की खास उपलब्धियां

स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत ने मिग-21 बाइसन जैसे सुपरसोनिक लड़ाकू विमान उड़ाए हैं. उन्होंने कई बड़ी ऑपरेशनल जिम्मेदारियां निभाई है और अब फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स पूरा कर उन्होंने अपने करियर में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है. अब वह भविष्य में मुश्किल हवाई अभियानों का नेतृत्व करने और दूसरे फाइटर पायलट्स को एडवांस्ड वॉर स्ट्रैटजी में मार्गदर्शन देने में अहम भूमिका निभाएंगी.
6.क्या है फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स?

फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स को इंडियन एयरफोर्स के कठिन ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में से एक माना जाता है. इस कोर्स का आयोजन इंडियन एयरफोर्स के ग्वालियर के टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट TACDE में आयोजित किया जाता है. TACDE में फाइटर पायलट्स को एडवांस एयर वॉर, प्लानिंग, हथियारों के प्रभावी ढंग से इस्तेमाल और मॉडर्न कॉम्बैट स्ट्रैटजी की गहन ट्रेनिंग दी जाती है.