Advertisement

मदरसन कंपनी का मालिक कौन है? जानें कितने पढ़े-लिखे हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है

नोएडा में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी जड़ मदरसन कंपनी को माना जा रहा है, ऐसे में जानिए इस कंपनी के मालिक कौन हैं और वह कितने पढ़े-लिखे हैं...

Jaya Pandey | Apr 14, 2026, 12:09 PM IST

1.कौन है मदरसन कंपनी का मालिक?

कौन है मदरसन कंपनी का मालिक?
1

नोएडा में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया और मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन की जड़ मदरसन कंपनी को माना जा रहा है. समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपोनेंट बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनियों में से एक है, जो दुनिया भर के बड़े कार निर्माताओं को सप्लाई करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका मालिक कौन है और उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड और नेटवर्थ कितनी है?
(Image Credit: Wikimedia Commons)

Advertisement

2.क्या बनाती है मदरसन कंपनी?

क्या बनाती है मदरसन कंपनी?
2

समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड की शुरुआत 1986 में एक जॉइंट वेंचर के रूप में हुई थी, जिसमें भारत की मदरसन ग्रुप और जापान के सुमितोमो ग्रुप शामिल थे. शुरुआत में कंपनी का नाम मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड था, जिसे बाद में बदलकर समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड रखा गया. कंपनी मुख्य रूप से वायरिंग हार्नेस, प्लास्टिक कंपोनेंट, रियरव्यू मिरर और दूसरे ऑटो पार्ट्स बनाती है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
 

3.विवेक चांद सहगल कौन हैं?

विवेक चांद सहगल कौन हैं?
3

इस कंपनी के को-फाउंडर और चेयरमैन विवेक चांद सहगल हैं, जिन्हें भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में गिना जाता है. उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर इस कंपनी की शुरुआत सिल्वर ट्रेडिंग बिजनेस के रूप में की थी. लेकिन 1980 के दशक में इंटरनेशनल मार्केट में चांदी के दामों में भारी उतार-चढ़ाव और हंट ब्रदर्स के वित्तीय संकट के बाद यह व्यापार प्रभावित हुआ. इसके बाद सहगल ने ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर में कदम रखा, जो उनके लिए एक बड़ा और सफल टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

4.विवेक चांद सहगल का एजुकेशनल बैकग्राउंड

विवेक चांद सहगल का एजुकेशनल बैकग्राउंड
4

अगर पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो 1 फरवरी 1957 को जन्मे विवेक चांद सहगल ने राजस्थान पिलानी के बिड़ला पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल की और इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ाया और उसे एक ग्लोबल कंपनी में बदल दिया. आज समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड दुनिया के कई देशों में ऑपरेशन चला रही है और हजारों लोगों को रोजगार देती है. यह कंपनी ऑटो इंडस्ट्री की सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बन चुकी है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

5.मदरसन कंपनी के मालिक की नेटवर्थ

मदरसन कंपनी के मालिक की नेटवर्थ
5

अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो 2024 में फोर्ब्स की भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में उन्हें और उनके परिवार को टॉप 30 में शामिल किया गया था, जहां उनकी संपत्ति लगभग 8-9 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई थी. वहीं 2025 की फाइनेंशियल रिव्यू रिच लिस्ट के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 8 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के आसपास बताई गई.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement