Advertisement

कौन हैं IAS शुभम कुमार? जो कभी अमेरिका में करते थे रिसर्च, अब CM सम्राट चौधरी ने दिया बड़ी जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करना शुरू कर दिया है. सीएम सम्राट चौधरी की सरकार ने IAS अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियां भी शुरू कर दी है. इस दौरान सबसे चर्चिक नाम IAS अधिकारी शुभम कुमार का रहा है, जो कभी विदेश में रिसर्च किया करते थे.

मोहम्मद साबिर | May 15, 2026, 10:00 PM IST

1.पहली बार UPSC एग्जाम में मिली थी निराशा

पहली बार UPSC एग्जाम में मिली थी निराशा
1

बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले शुभम कुमार ने अपनी पढ़ाई Indian Institute of Technology Bombay से की है. उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया हुआ है. हालांकि उनका यूपीएसी सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है. शुभम ने साल 2018 में पहली बार एग्जाम दिया था, लेकिन वो फेल हो गए थे. फिर साल 2019 में शुभम ने 290वीं रैंक हासिल की और उनका चयन भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) में हो गया. लेकिन उनका सपना आईएएस बनने का था. 
 

Advertisement

2.फिर 2020 में टॉपर बन रचा इतिहास

फिर 2020 में टॉपर बन रचा इतिहास
2

शुभम कुमार ने हार नहीं मानी और अपने सपने की पीछे दौड़ते रहे. उन्होंने लगातार तीसरा बार कोशिश की और फिर उन्हें सफलता भी मिल गई. साल 2020 में उन्होंने तीसरा प्रयास किया और UPSC टॉप कर लिया और इतिहास रचा. हालांकि, शुभम के लिए IAS बनना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. 
 

3.पटना की कमान संभालेंगे शुभम

पटना की कमान संभालेंगे शुभम
3

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने IAS शुभम कुमार को पटना की कमान सौंप दी है. उन्होंने अपनी सफलता का बड़ा मंत्र लोगों को बता दिया है. उन्होंने UPSC तैयारी को लेकर बताया कि उन्होंने इसकी तैयारी के लिए पूरा फोकस वैकल्पिक विषय Anthropology रखा. इसके अलावा करंट अफेयर्स और लगातार रिवीजन किया, जो उनके लिए सफलता का मंत्र बना. 
 

4.कभी शुभम ने अमेरिका में की है रिसर्च

कभी शुभम ने अमेरिका में की है रिसर्च
4

IAS बनने से पहले शुभम कुमार अमेरिका में एक रिसर्चर थे. उन्होंने दिए गए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि विदेश में काम करने के दौरान उन्हें लगा कि भारत के गांवों के लिए काम करने की जरूरत है. तभी उन्हें सिविल सर्विस करने का ख्याल आया. हालांकि, पटना में नया उप विकास आयुक्त बनने से पहले वो भागलपुर नगर आयुक्त थे. इतना ही नहीं, वो पटना के बाढ़ अनुमंडल में SDO भी रह चुके हैं. वहीं अब शुभम कुमार को पटना में DDC की बड़ी जिम्मेदारी मिली है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement