Advertisement

बांग्लादेश की सबसे लंबी नदी कौन-सी है? लंबाई में भारत की गंगा को भी देती है टक्कर

आज हम आपको बांग्लादेश की सबसे लंबी नदी के बारे में बताएंगे और साथ ही यह जानकारी भी देंगे कि आखिर यह भारत की सबसे लंबी नदी गंगा को लंबाई के मामले में कितनी पीछे छोड़ती है...

Jaya Pandey | Aug 10, 2026, 11:17 AM IST

1.बांग्लादेश की सबसे लंबी नदी कौन?

बांग्लादेश की सबसे लंबी नदी कौन?
1

भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश फिलहाल पूर्व पीएम शेख हसीना के भारत से दिए गए वर्चुवली राजनीतिक बयान के बाद से चर्चा में है. उन्होंने दिसंबर में देश वापसी का ऐलान किया है और इससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. ऐसे में लोगों के मन में इस देश की भौगोलिक स्थिति को लेकर भी दिलचस्पी बढ़ी है. आज हम आपको बताएंगे कि बांग्लादेश की सबसे लंबी नदी कौन-सी है और लंबाई के मामले में यह भारत की गंगा को कहां तक मात देती है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
 

Advertisement

2.ब्रह्मपुत्र और गंगा में से कौन सी नदी है ज्यादा लंबी?

ब्रह्मपुत्र और गंगा में से कौन सी नदी है ज्यादा लंबी?
2

अगर बांग्लादेश के भूभाग के अंदर की सबसे लंबी नदी की बात करें तो यह सुरमा-मेघना नदी तंत्र है. इसकी लंबाई लगभग 980-1,080 किलोमीटर है. लेकिन अगर कुल जलप्रवाह या विस्तार के आधार पर बांग्लादेश की सबसे लंबी नदी की बात करें तो यह जमुना (ब्रह्मपुत्र) नदी है. इस नदी की लंबाई 2,900 किलोमीटर से ज्यादा है. वहीं भारत की गंगा की लंबाई 2,525 किलोमीटर है. इस तरह से ब्रह्मपुत्र नदी गंगा से 375 किलोमीटर से ज्यादा लंबी है.

3.ब्रह्मपुत्र (जमुना) नदी की बांग्लादेश में कितनी है लंबाई?

ब्रह्मपुत्र (जमुना) नदी की बांग्लादेश में कितनी है लंबाई?
3

ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत और भारत से होकर बांग्लादेश में पहुंचती है. बांग्लादेश में प्रवेश करते ही ब्रह्मपुत्र नदी का नाम जमुना पड़ जाता है. जमुना नदी की बांग्लादेश में कुल लंबाई 384 किलोमीटर है. इसके बाद यह आगे बहकर गंगा नदी में मिल जाती है जिसे वहां पद्मा नदी के नाम से जाना जाता है. आगे बढ़कर बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले यह मेघना नदी में मिलती है और दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा बनाती है. 

4.बांग्लादेश में जमुना नदी की सहायक नदियां

बांग्लादेश में जमुना नदी की सहायक नदियां
4

ब्रह्मपुत्र नदी भारत के धुबरी के नीचे गारो पहाड़ियों के चारों ओर दक्षिण की ओर मुड़ने के बाद बांग्लादेश के मैदानी इलाकों में पहुंचती है. गंगा में मिलने से पहले यह अपने दाहिने किनारे पर बराल, अतराई और हुरासागर नदियों से जल पाती है और अपने बाएं किनारे पर ढालेश्वरी नदी का उद्गम स्थल बन जाती है. ढालेश्वरी की एक सहायक नदी बुरिगंगा बांग्लादेश की राजधानी ढाका से होकर बहती है और मुंशीगंज के पास मेघना नदी में मिल जाती है.

5.दुनिया के सबसे ज्यादा औसत प्रवाह वाली नदियों में है गंगा-ब्रह्मपुत्र रिवर सिस्टम

दुनिया के सबसे ज्यादा औसत प्रवाह वाली नदियों में है गंगा-ब्रह्मपुत्र रिवर सिस्टम
5

गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी सिस्टम दुनिया की नदियों में तीसरे सबसे ज्यादा औसत प्रवाह वाली नदी है. इसका औसत प्रवाह लगभग 1,086,500 घन फीट प्रति सेकेंड है. इसमें से लगभग 700,000 घन फीट प्रति सेकेंड जल प्रवाह अकेले ब्रह्मपुत्र नदी से आता है. ये नदियां हर साल लगभग 1.84 अरब टन गाद जमा करती हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement