एजुकेशन
Jaya Pandey | May 26, 2025, 02:45 PM IST
1.दुनिया की सबसे तीखी मिर्च

हरी या लाल मिर्च का इस्तेमाल अक्सर हमारे किचन में व्यंजनों को तीखा या स्पायसी बनाने के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च कौन सी है और उसमें इतना तीखापन आखिर आता कहां से है.
2.कितना है तीखापन

कैरोलिना रीपर दुनिया की सबसे तीखी मिर्च है. स्कोविल स्केल (मिर्च के तीखेपन को मापने का स्केल) पर इसका तीखापन 2.2 मिलियन SHU (स्कोविल हीट यूनिट) से अधिक है. यह मिर्च नागा वाइपर और हैबानेरो मिर्च का हाइब्रिड है और इसे अमेरिका में उगाया जाता है.
3.गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

कैरोलिना रीपर मिर्च को गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में सबसे तीखी मिर्च के रूप में मान्यता दी गई है. इसमें एक डंकदार पूंछ और स्वाद में तीव्र तीखापन होता है. साथ ही स्वाद में इसके एक अजीबोगरीब फल जैसा स्वाद भी है.
4.खाने के बाद बंद नहीं होती हिचकी

इस मिर्च की तीक्ष्णता इतनी तीव्र होती है कि एक इसे एक बार दांत से काटने पर ही शरीर पसीना-पसीना हो जाता है. मुंह में जलन होने लगती है और हिचकी भी शुरू हो जाती है. इस मिर्च का इस्तेमाल बहुत मसालेदार सॉस और मसाला बनाने में बेहद कम मात्रा में किया जाता है.
5.कहां से आता है मिर्च में तीखापन

इस मिर्च में तीखापन कैप्साइसिन नाम के यौगिक से आता है जो मुख्य रूप से मिर्च की आंतरिक झिल्लियों में पाया जाता है. इसके अलावा मिर्च कितनी तीखी होगी यह पर्यावरणीय कारक जैसे मिट्टी का प्रकार, सूर्य के प्रकाश की मात्रा और आर्द्रता आदि पर भी निर्भर करता है.