एजुकेशन
Jaya Pandey | Apr 16, 2026, 10:37 AM IST
1.भारत की पारदर्शी नदी

भारत में नदियों को मां का दर्जा दिया जाता है, लेकिन आज प्रदूषण के कारण कई नदियों की स्थिति खराब हो चुकी है. फिर भी देश में एक ऐसी नदी है जो अपनी साफ-सफाई के लिए जानी जाती है और इसे लोग भारत की पारदर्शी नदी भी कहते हैं. इसका पानी इतना साफ है कि आप इसके आर-पार भी देख सकते हैं. यहां तक की कई बार इस नदी में चलती नावें हवा में तैरती हुई दिखाई देती है.
(Image AI Generated)
2.कहां बहती है भारत की पारदर्शी नदी?

इस नदी का नाम उमंगोट है जिसे दावकी नदी के नाम से भी जाना जाता है. यह खूबसूरत नदी मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले में स्थित दावकी कस्बे के पास बहती है. मेघालय अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है और उमंगोट नदी उसकी सबसे अनोखी पहचान में से एक है. यह नदी शिलांग क्षेत्र की पहाड़ियों से निकलती है और साफ-सुथरे पर्यावरण और मेघालय में न के बराबर इंडस्ट्रीज की वजह से आज भी अपनी स्वच्छता बनाए हुए है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
3.इस नदी के पानी के आर-पार देख सकते हैं आप

उमंगोट नदी की सबसे बड़ी खासियत इसका क्रिस्टल क्लियर पानी है, जिसमें नीचे तक की हर चीज साफ दिखाई देती है. यह नदी खासी और जयंतिया पहाड़ियों के बीच बहती है और भारत-बांग्लादेश सीमा के साथ-साथ आगे बढ़ते हुए बांग्लादेश में एंटर करती है. वहां जाकर यह पियाइन नदी में मिल जाती है, जो आगे चलकर सुरमा नदी की सहायक बनती है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
4.दावकी नदी का आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व

दावकी क्षेत्र न केवल प्राकृतिक रूप से खूबसूरत है, बल्कि आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से भी अहम है. यहां का स्थानीय जीवन काफी हद तक नदी पर निर्भर करता है, जिसमें मछली पालन, नाव चलाना और पर्यटन प्रमुख हैं. हर साल मार्च और अप्रैल के दौरान यहां पारंपरिक नाव दौड़ भी आयोजित की जाती है, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनती है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
5.दावकी सस्पेंशन ब्रिज की कहानी

उमंगोट नदी पर बना दावकी सस्पेंशन ब्रिज भी इस इलाके की खास पहचान है. इसका निर्माण 1932 में ब्रिटिश काल में किया गया था और यह आज भी इस्तेमाल में लाया जाता है. यह पुल भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार के लिए एक जरूरी मार्ग का हिस्सा है. उमंगोट नदी न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत उदाहरण है, बल्कि यह साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल भी पेश करती है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.