Advertisement

भारत की कौन सी यूनिवर्सिटी सबसे ऊंचाई पर है? भीषण सर्दी के बीच यहां पढ़ाई किसी एडवेंचर से कम नहीं

क्या आप जानते हैं कि भारत का ऐसी कौन सी यूनिवर्सिटी है जो सबसे ऊंचाई पर स्थित है? इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई और रिसर्च वर्क इतनी विपरीत परिस्थितियों में होती है जहां आम आदमी जीने की कल्पना भी नहीं कर सकता, जानें पूरी कहानी...

जया पाण्डेय | Jan 20, 2026, 02:54 PM IST

1.भारत की सबसे ऊंचाई पर स्थित यूनिवर्सिटी कौन सी है?

भारत की सबसे ऊंचाई पर स्थित यूनिवर्सिटी कौन सी है?
1

भारत जैसे विविधता से भरे देश में यूनिवर्सिटी और कॉलेज केवल एकेडमिक शिक्षा तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे रणनीतिक, सामाजिक और विकासात्मक भूमिका भी निभाते हैं. खासकर सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में स्थित उच्च शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय एकीकरण और क्षेत्रीय विकास में अहम योगदान देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे ऊंचाई पर स्थित यूनिवर्सिटी कौन सी है.

Advertisement

2.11,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर है यह विश्वविद्यालय

11,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर है यह विश्वविद्यालय
2

भारत में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय ऐसा भी है, जो हिमालयी क्षेत्र में 11,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित है. यह संस्थान इस बात का उदाहरण है कि कैसे कठिन भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के बावजूद उच्च शिक्षा को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है. यहां की शैक्षणिक संरचना, परिसर संचालन और छात्र जीवन यह दर्शाते हैं कि भारत शिक्षा को पारंपरिक महानगरीय केंद्रों से आगे ले जाकर दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचा रहा है.

3.विपरीत परिस्थितियां भी नहीं रोक पातीं स्टूडेंट्स के सपने

विपरीत परिस्थितियां भी नहीं रोक पातीं स्टूडेंट्स के सपने
3

शैक्षणिक और भौगोलिक दृष्टि से किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी परिसर को तब उच्च-पहाड़ी क्षेत्र माना जाता है, अगर वह समुद्र तल से 10,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित हो. इस ऊंचाई पर कम ऑक्सीजन स्तर, भीषण सर्दी, तेज हवाएं और सीमित बुनियादी ढांचा शैक्षणिक योजना, छात्रों के स्वास्थ्य और प्रशासनिक कार्यों पर सीधा असर डालते हैं. इसके बावजूद इन संस्थानों में पढ़ाई और रिसर्च वर्क निरंतर जारी रहता है.

4.क्या है इस यूनिवर्सिटी का नाम?

क्या है इस यूनिवर्सिटी का नाम?
4

समुद्र तल से लगभग 11,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय भारत का सबसे ऊंचाई पर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय माना जाता है. यह लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है.

5.सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना

सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना
5

लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में स्थित इस विश्वविद्यालय की स्थापना संसद के एक अधिनियम के माध्यम से साल 2009 में की गई थी. इसका उद्देश्य लेह, कारगिल और पूरे लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ देशभर के छात्रों को उच्च शिक्षा और शोध के अवसर उपलब्ध कराना है. यह विश्वविद्यालय मुख्य रूप से पोस्ट ग्रेजुएशन, रिसर्च और विशेष अध्ययन कार्यक्रमों पर केंद्रित है.

6.नाम और शैक्षणिक महत्व

नाम और शैक्षणिक महत्व
6

सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय का नाम सिंधु नदी के नाम पर रखा गया था, जो सिंधु घाटी सभ्यता और भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण प्रतीक है. यह सिंधु नदी के नाम पर स्थापित होने वाला पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय रहा है. विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों को मजबूत और प्रासंगिक बनाने के लिए देश के प्रमुख संस्थानों, विशेष रूप से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) द्वारा अकादमिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है.

7.क्यों खास है सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय?

क्यों खास है सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय?
7

कम ऑक्सीजन, अत्यधिक ठंड और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद यहां के छात्र और शिक्षक पूरी लगन के साथ शिक्षा और शोध कार्य में जुटे रहते हैं. यही कारण है कि यह विश्वविद्यालय न केवल ऊंचाई के लिहाज से, बल्कि साहस, समर्पण और राष्ट्रीय महत्व के लिहाज से भी भारत के सबसे विशिष्ट उच्च शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement